Travel Tips: कम खर्च में घूमना चाहते हैं विदेश यात्रा, ये देश हैं बेस्ट

Travel Tips: कम खर्च में घूमना चाहते हैं विदेश यात्रा, ये देश हैं बेस्ट
X
विदेश घूमने (World Tour) में काफी पैसे भी खर्च होते हैं। ये सोचकर अक्सर लोग अपनी ट्रिप कैंसल कर सकते हैं। हालांकि, इस मामले में थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग (Smart Planning) की जाए तो विदेश यात्रा भी सफल हो सकती है। ऐसे कई देश हैं जिनकी यात्रा लगभग एक लाख रुपये में पूरी की जा सकती है।

विदेश घूमना (World Tour) हर किसी को पसंद होता है लेकिन विदेश घूमने (World Tour) में काफी पैसे भी खर्च होते हैं। ये सोचकर अक्सर लोग अपनी ट्रिप कैंसल कर सकते हैं। हालांकि, इस मामले में थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग (Smart Planning) की जाए तो विदेश यात्रा भी सफल हो सकती है। ऐसे कई देश हैं जिनकी यात्रा लगभग एक लाख रुपये में पूरी की जा सकती है। इसमें फ्लाइट से लेकर खाने और रहने का खर्चा भी शामिल है तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी है वो जगह...

1. भूटान- भूटान में भारतीय बिना पासपोर्ट (Without Passport) के यात्रा कर सकते हैं। यह एक ऐसा देश है, जो अपनी हैप्पीनेस इंडेक्स प्रकाशित करता है। आप यहां की लुभावनी प्राकृतिक सुदंरता का आनंद ले सकते हैं। भूटान के लिए किराया करीब 6,000 रुपये है। यहां आपको 2,000 रुपये में एक बढ़िया होटल मिल जाएगा।

2. थाईलैंड- थाईलैंड घूमने के लिए एक वर्ल्ड फेमस डेस्टिनेशन है। अगर आप विदेश घूमने के लिए एक सस्ते देश की तलाश में है, तो थाईलैंड सबसे अच्छी जगह है। भारत से थाईलैंड के लिए राउंड-ट्रिप किराया लगभग 17,000 रुपये है। अगर आप एक अच्छे होटल में ठहरना चाहते हैं, तो आपको 2,000 रुपये प्रति नाइट खर्च करने होंगे।

3. नेपाल- विदेश सैर-सपाटे का मजा लेने चाहते हैं तो काठमांडू जरूर जाएं। नेपाल की राजधानी बेहद ही खूबसूरत है। यहां के बौद्ध स्तूप दुनियाभर में मशहूर हैं। आप दिल्ली से फ्लाइट ले रहे हैं तो आराम से 12 हजार से लेकर 15 हजार में घूम सकते हैं।

4. सिंगापुर- सिंगापुर पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। यहां की नाइट लाइफ पूरी दुनिया में मशहूर है। दक्षिण एशिया में मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच स्थित है। दिल्ली से सिंगापुर तक की फ्लाइट आपको दस हजार में बड़े आराम से मिल जाएगी। एक लाख में आप विदेश घूमने का सपना पूरा कर सकते हैं।

5. इंडोनेशिया- विदेश में हनीमून मनाने की इच्छा रखने वालों के लिए इंडोनेशिया में बाली बेस्ट प्लेस है। यहां कि खूबसूरत मंदिर और प्लेस आपका दिल जीत लेगी। कम बजट में आप आसानी से घूम सकते हैं। दिल्ली से फ्लाइट में जाने पर 8 घंटे लगते हैं।

Tags

Next Story