Tulip Festival: घूमने का कर रहे हैं प्लान तो कश्मीर का Tulip festival जरूर देखने जाएं, नहीं देखी होगी ऐसी जगह

Tulip Festival: घूमने का कर रहे हैं प्लान तो कश्मीर का Tulip festival जरूर देखने जाएं, नहीं देखी होगी ऐसी जगह
X
Tulip Festival: इस गार्डन में आपको ट्यूलिप की 70 से ज्यादा किस्में देखने को मिलती है। जो इस बाग को बाकी सभी बागों से इसे अलग बनाता है और यह श्रीनगर का सबसे फेमस बाग है।

Tulip Festival : जहां एक तरफ मौसम बदल रहा है। वहीं लोग बदलते मौसम का लुत्फ उठाने के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप कुदरती खूबसूरती देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए कश्मीर के श्रीनगर जाना बेस्ट होगा। हर साल 1 महीने के लिए इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन में ट्यूलिप फेस्टिवल मनाया जाता है। जहां आप अनगिनत ट्यूलिप के फूलों की प्रजातियां देख सकते हैं। तो चलिए इस बीच आज हम आपको ट्यूलिप फेस्टिवल से जुड़ी हर जानकारी देने जा रहे हैं। यह गार्डन साल में एक बार ही खुलता है। वहीं इस फेस्टिवल को एन्जॉय करने हर साल लगभग 1.80 लाख पर्यटक आते है।

इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन

इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन श्रीनगर की डल झील के किनारे बना हुआ है। यह 2007 में बनाया गया था। यह लगभग 90 हैक्टेयर क्षेत्रफल में बनाया गया है। इस बाग में ट्यूलिप की 70 से ज्यादा किस्में देखने को मिलती है। जो इस बाग को बाकी सभी बागों से इसे अलग बनाता है और यह श्रीनगर का सबसे फेमस बाग है। यहां लगभग आपको 13 लाख से भी ज्यादा ट्यूलिप बल्‍ब एक साथ देखने को मिलते हैं।

ट्यूलिप गार्डन की प्रजातियां

यहां पर आप द्वि-रंग मानक ट्यूलिप, लिली-फ्लावरिंग ट्यूलिप स्टैंडर्ड ट्यूलिप, डबल ब्लूम, तोता ट्यूलिप, झालरदार ट्यूलिप आदि प्रजातियां देख सकते हैं। वहीं इस बाग को और भी अटरेक्ड बनाने के लिए डैफोडिल्स, हाइकैन्थस, नार्सिसस और अन्य सजावटी पौधे भी लगाए गए हैं। वहीं आपको ऊपर की तरफ से बहता पानी का झरना भी देखने को मिलेगा। जो इस गार्डन की सुंदरता में चार चांद लगाता है। वहीं आप बाग के बाहर खाने और हस्तकला की चीजों के स्टॉल से शॉपिंग भी कर सकते हैं।

कब शुरू होता है ट्यूलिप फेस्टिवल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फेस्टिवल 1 अप्रैल-30 अप्रैल तक मनाया जाता है। आप यहां जाने के लिए आराम से प्लानिंग कर सकते हैं।

एंट्री फीस

बड़ों के लिए- 50 रूपये

बच्चो के लिए - 25 रूपये

क्या है जाने की टीइमिंग

सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक


Tags

Next Story