हैरान कर देने वाले हैं थीम बेस्ड रेस्टोरेंट, कहीं न्यूड होकर तो कहीं टायलेट सीट पर बैठकर खाया जाता है खाना

आज के दौर में खाने से लेकर कपड़ो में सभी में क्रिएटिविटी देखने को मिलती है। वहीं आजकल थीम बेस्ड रेस्टोरेंट का चलन काफी जोरो शोरो से है। दुनिया भर में आपको कई अजीबो गरीब रेस्टोरेंट (Weird Restaurant ) देखने को मिल जाएंगे। जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे। इन्ही वीयर्ड रेस्टोरेंट में से कुछ हैरान कर देने वाले रेस्टोरेंट के बारे में आपको बताने जा रहे हैं(Weird Restaurants Of World)।
आइस रेस्टोरेंट, दुबई
दुबई की खूबसूरती के बारे में कौन नहीं जानता है। वहीं दुबई का यह रेस्टोरेंट अंटार्कटिका से कम नहीं है। यह पूरी तरह आर्टफिशयल बर्फ और ग्लास से बना है। यहां पर सिर्फ वहीं चीज मिलती है जो बर्फ से बनी हो।
न्यूड रेस्टोरेंट, लंदन
शायद ही किसी ने पब्लिक प्लेस पर खाना खाने का सोचा होगा। लेकिन लंदने के एक रेस्टोरेंट में ऐसा किया जाता है। लंदन में साल 2016 में द बुनियादी के नाम से न्यूड रेस्टोरेंट खोला गया। जहां हजारों लोग खाना खाने के लिए बुकिंग करते हैं। इस रेस्टोरेंट में वेट्रेस, शेफ और पब्लिक सभी न्यूड रह कर खाना बनाते और खाते हैं।
न्योताईमोरी रेस्टोरेंट, जापान
न्योताईमारी का मतलब होता है नारी के शरीर पर सर्व किया गया खाना। इस रेस्टोरेंट में बड़ी डाइनिंग टेबल पर हां की खास डिश सुशी सा साशिमी को लड़कियों के ऊपर परोसा जाता है। वहीं लोग लड़की के चारों तरफ बैठकर खाना खाते हैं।
प्रीजन थीम रेस्टोरेंट , चीन
चीन में कई अजीबो गरीब रेस्टोरेंट हैं। उनमें से एक है जन यानि जेल जैसी जगह का अनुभव कराने वाला रेस्टोरेंट अपनी अलग तरह की सर्विस के लिए चर्चित है। यहां आपको सलाखों के पीछे टेबल पर खाना परोसा जाता है। कैदी और जेलर की ड्रेस में वेट्रर्स आपकी मेहमाननवाजी करते हैं।
हार्ट अटैक ग्रिल रेस्टोरेंट, अमेरिका
अमेरिका का यह रेस्टोरेंट लास बेगास है। यह रेस्टोरेंट दुनियाभर में फैमस है। यहां वेट्रेस नर्स की यूनिफार्म में लोगों का स्वागत करती हैं और फिर खाने वहां जाने वाले लोगों को अर्म बैंड और अस्पताल में मरीजों को पहनाने वाले गाउन दिया जाता है। जिसे पहनकर ही खाना खाने की अनुमति होती है। यहां आपको खाने में भी अजीब अजीब नाम की डिश मिलेगी।
टॉयलेट रेस्टोरेंट, ताइवान
टायलेट सीट से सभी के दिमाग में एक ही चीज आती है। वहीं ताइवान के इस रेस्टोरेंट में टेबल और कुर्सी की जगह टॉयलेट सीट पर बैठकर खाना खाना पड़ता है। इसके साथ खाना भी टॉयलेट सीट जैसी सीट में ही सर्व किया जाता है।
Also Read: प्रियंका गांधी की जिद के आगे झुके योगी आदित्यनाथ, देर रात फिर से भेजना पड़ा नया पत्र
रेस्टोरेंट इन एयर, बेल्जियम
बेल्जिम के इस रेस्टोरेंट में हवा में खाना सर्व किया जाता है। इस रेस्टोरेंट में क्रेन की मदद से हवा में 50 मीटर की ऊंचाई पर एक डाइनिंग टेबल लटकाई जाती है जहां लोग बैठकर हवा में ही मेहमाननवाजी का आनंद उठाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS