Valentine Day 2021: दिल्ली के इन ओपन एयर कैफे पर बिताएं पार्टनर के साथ समय, दिन बनेगा और भी स्पेशल

Valentine Day 2021: इस खास दिन के मौके पर कपल एक दूसरे को स्पेशल फील करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं ज्यादातर लोग वेलेंटाइन के मौके पर डेट पर जाते हैं। ऐसे में पार्टनर के साथ कैफे जाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जहां जाकर आप सुकून के पल बिता सकते हैं और अपने मन की बात भी आराम से कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के कुछ एयर कैफे के बारे में बताएंगे। जहां आप एन्जॉय भी करेंगे। इसके साथ ही यहां आपकी ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। तो आइए जानते हैं इन कैफे के बारे में।
रस्टिक कैफे
यह कैफे काफी ज्यादा खूबसूरत है। यह पार्टनर के साथ लंच पर जाने के लिए बेस्ट जगह है। नॉन वेज खाने वालों के लिए यहा पर कई लजीज डिशेज मिल जाएंगी।
रोडहाउस कैफे
अगर आप ऐसी जगह जाने का सोच रहे हैं, जहां आपको कोई डिस्टर्ब न करे। ऐसे में रोडहाउस कैफे जाना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह कैफे ओपन एरिया में अगल अलग फूलों से सजाया गया है।
Also Read: Valentine day 2021: पार्टनर के साथ बिताएं यहां कुछ सुकून के पल
फैबकैफे बाय द लेक
निजामुद्दीन के सुंदर नर्सरी में स्थित फैबकैफे बाय द लेक के आसपास कई फेमस जगहें हैं। जहां आप घूमने जा सकते हैं। यह कैफे आपका दिल जीत लेगा। यहां की सजावट काफी ज्यादा सुंदर है। यहां आप सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक जा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS