World Record: वियतनाम 'पारदर्शी' पुल बनाने की दौड़ में निकला आगे, कदम बढ़ाते ही लड़खड़ाने लगते हैं पांव, देखिये तस्वीरें

World Record: वियतनाम पारदर्शी पुल बनाने की दौड़ में निकला आगे, कदम बढ़ाते ही लड़खड़ाने लगते हैं पांव, देखिये तस्वीरें
X
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने वियतनाम के इस पुल का नाम दर्ज कर लिया है। अभी तक चीन का पुल पहले स्थान पर था, लेकिन वियतनाम का पुल चीन के पुल से कहीं ज्यादा खतरनाक है। जानिये क्यों...

वियतनाम ने लंबा 'पारदर्शी' पुल (Vietnam's New Glass Bridge) बनाकर दुनिया के सबसे लंबे कांच के फर्श वाले पुल (World's Longest Glass Bridge) का तमगा चीन (China) से छीन लिया है। वियतनाम के इस पुल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Records 2022) में दर्ज कर लिया गया है। खास बात है कि इस पुल पर कदम रखते ही पांव डगमगाने लगते हैं। इसके बावजूद रोमांच की तलाश करने वाले पर्यटक (Tourist) यहां पहुंचकर अनुभव हासिल करना चाहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक चीन के पास दुनिया का सबसे लंबा कांच के फर्श वाला पुल था। यह पुल गुआंगदोंग में था, जिसकी लंबाई 1726 फीट थी। वियतनाम ने भी फर्श का लंबा पुल बनाना शुरू किया गया था। उत्तर-पश्चिमी वियतनाम में सन लॉ नामक प्रांत की पहाड़ियों में बनाए गए फर्श वाले पुल का निर्माण अप्रैल माह में पूरा हो गया था।


इस पुल को बाख लोंग का नाम दिया गया है, जिसका अर्थ सफेद ड्रैगन होता है। यह पुल मोक चाऊ द्वीप पर है और एक वर्षावन के ऊपर से गुजरता है। इस पुल की लंबाई 2073 फीट है, जो कि चीन के फर्श वाले पुल की लंबाई से 347 फीट ज्यादा है। खास बात है कि इस पुल की ऊंचाई भी जमीन से 492 फुट ऊपर है। ऐसे में इस पारदर्शी पुल की ऊंचाई और लंबाई पर्यटकों में अलग ही रोमांच पैदा कर देता है। इस पुल को हाल में पर्यटकों के लिए खोला गया था, जबकि अब इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में बतौर दुनिया के सबसे लंबे कांच के फर्श वाले पुल के तौर पर दर्ज हुआ है।

450 लोगों का सह सकता है भार

वियतनाम के इस पुल का फर्श टेंपर्ड ग्लास से बनाया गया है, जो एक बार में 450 लोगों का भार सहन कर सकता है। ब्रिज को चलाने वाली कंपनी के प्रवक्ता होआंग मान डुई का कहना है कि इस पुल से पर्यटकों को रोमांच यात्रा का अनुभव मिलेगा। लोग इस पुल पर खड़े होकर नीचे कुदरती खूबसूरती को निहार पाएंगे। बता दें कि वियतनाम के इस कांच के फर्श वाले पुल के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ज्यादातर लोग चाह रहे हैं कि अगर वियतनाम जाने का मौका मिला तो इस अनोखे पुल पर अवश्य जाएंगे।

Tags

Next Story