Health Quest: यहां पढ़ें रीढ़ की हड्डी से पसलियों के दर्द तक का इलाज, बॉडी पेन को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कई बार चलते-चलते अचानक हमारा पैर मुड़ जाता है और दर्द होने लगता है, कभी ज्यादा देर तक एक ही पोस्चर में बैठे या लेटे रहने से भी हमे अपनी बॉडी के किसी ना किसी हिस्से में दर्द की अनुभूति होती है। इस तरह की परेशानियों का सामना हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में करते ही हैं। यही कारण है कि हमारे पाठकों के कुछ आम से सवालों का जवाब दिल्ली के हेडगेवार हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत मिश्रा ने दिया है।
सवाल: मेरी उम्र 45 साल है। मैं काफी समय से वर्क फ्रॉम होम कर रही हूं। मेरी रीढ़ की हड्डी में अकसर पेन होता रहता है, मुझे क्या करना चाहिए?
-रजनी, बेमेतरा
जवाब: मौजूदा समय में काफी लोग इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं। आप बैठकर अपना काम करते समय पोश्चर ठीक रखें। इसके लिए आपको लकड़ो की सीधी चेयर पर बैठना चाहिए। इसके साथ ही आपको लंबे समय तक सिटिंग नहीं करनी चाहिए। बीच में कुछ समय के लिए चहल-कदमी भी करती रहें। साथ ही सुबह-शाम आपको एक्सरसाइज (Exercise) करनी चाहिए, जिससे आपको राहत मिलेगी।
सवाल: मेरी उम्र 33 साल है। पिछले दिनो स्लिप होने के बाद से मेरे राइट हैंड की रिस्ट बोन में बहुत पेन हो रहा है। कहीं फ्रेक्चर तो नहीं हो गया है? प्लीज बताएं क्या करूं?
-आशा, बस्तर
जवाब: सबसे पहले आप रिस्ट बोन (Wrist Bone) का एक्सरे (X-Ray) कराएं। कई बार माइनर फ्रेक्चर (Minor Fracture) होने पर पता नहीं चलता है और दर्द होता रहता है। एक्सरे से पता चलेगा कि माइनर फ्रेक्चर है या नहीं? हालांकि कई बार मसल्स में चोट लगने की वजह से भी दर्द होता है। दर्द की वजह पता चलने के बाद ही इसका ट्रीटमेंट शुरू होगा। आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, फिलहाल आप सिंकाई करके देखें, जिससे आराम मिल सकता है।
सवाल: मेरी उम्र 27 साल है। कुछ दिन पहले रास्ते में चलते-चलते अचानक मेरा पैर मुड़ गया, उसके बाद से टखने की हड्डी में दर्द हो रहा है, कृपया आराम को कोई उपाय बताएं?
-निकिता, जशपुर
जवाब: आप यह देखें कि आपके टखने में प्रॉपर मूवमेंट हो रहा है या नहीं? सूजन तो नहीं दिख रही है? कई बार अंदरूनी हिस्से में चोट लग जाती है, जिससे मसल्स में स्वेलिंग (Muscle Swelling) आ जाती है और दर्द होता है। राहत के लिए आप गर्म पानी से सिंकाई करें और अगर दर्द हो रहा है तो फिर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, इसमें देर नहीं करनी चाहिए।
सवाल: मेरे बेटे की उम्र 14 साल है। कुछ समय पहले पार्क में खेलते समय वह गिर गया, तब से उसकी कोहनी की हड्डी में दर्द रहता है। कृपया कोई समाधान बताएं?
-सरला, कोरिया
जवाब: आपको आर्थोपेडिक (Orthopedic) से संपर्क करना चाहिए ,क्योंकि बच्चों की हड्डियां कमजोर होती हैं और गिरने से हड्डियों में चोट लग जाती है। डॉक्टर देख कर जांच कराएंगे, जिससे दर्द का कारण पता चलेगा और उसका इलाज किया जा सकेगा।
सवाल: मेरी उम्र 37 साल है। पिछले कुछ दिनों से मेरे बॉडी के दाएं साइड की पसलियों में दर्द हो रहा है, जबकि मैं कहीं गिरी भी नहीं हूं। इसकी क्या वजह हो सकती है?
-दीक्षिता, कोरबा
जवाब: इन दिनों मौसम चेंज हो रहा है, इस वजह से कुछ लोगों में ऐसी समस्याएं होने लगती हैं। सबसे पहले आप अगर एसी चलाकर सोती हैं तो उसे चलाना बंद कर दें। बारिश के मौसम में ठंडा महसूस होने पर पंखे के नीचे भी मोटा चादर ओढ़ें। ठंडी चीजे खाने से बचें और नियमित रूप से एक्सरसाइज (Exercise) शुरू कर दें। इन उपायों से आपको राहत मिलेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS