रंग-बिरंगी मनमोहक रंगोली से करें माता लक्ष्मी का भव्य स्वागत, यहां देखें Trending Designs

Easy and Trending Rangoli Designs: रंग-बिरंगी, कलात्मक रंगोली घर की सजावट में चार चांद लगा देती है। इसका स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। इंटरनल मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ. शुचिन बजाज से आप भी जरूर जानिए की यह स्वास्थ्य के लिए यह किस तरह फायदेमंद है? इन दिनों आप (Home Decor Tips For Diwali) दिवाली के लिए घर को सजाने-संवारने में जुटी होंगी। कई तरह के बदलाव करने और सजावटी वस्तुओं (Unique Diwali Home Decor Tips) को सजाने के साथ ही आप घर के एंट्रेंस या आंगन या फिर गेस्ट रूम में रंगोली (Rangoli) भी जरूर बनाएंगी। यह दिखने में बहुत अच्छी लगती है। आपको जानकर अच्छा लगेगा कि अपने हाथों से रंगोली सजाने का सेहत पर भी बहुत सकारात्मक (Easy Rangoli Designs) प्रभाव पड़ता है। इन फायदों के बारे में जानकर (trending rangoli designs 2022) आप और भी उत्साह से इस बार रंगोली सजाएंगी।
- मिलती है शांति-सुकून
किसी भी आर्ट या कहें कला का संबंध दिल और दिमाग की संतुष्टि-शांति से होता है। रंगोली बनाना भी एक आर्ट है। आज के समय में बहुत-सी महिलाएं स्ट्रेस, डिप्रेशन से ग्रस्त रहती हैं। ऐसे में रंगोली बनाने से मन को शांति-सुकून मिलता है और दिमाग की थकावट दूर होती है।
- दिमाग बनता है सक्रिय
रंगोली बनाने में हम अंगुलियों का इस्तेमाल करते हैं। जिस समय रंगोली बनाई जाती है, उस समय अंगुली और अंगूठा ज्ञान मुद्रा बना लेते हैं। यह मुद्रा दिमाग को सक्रिय बनाने में मददगार होती है। इस तरह रंगोली बनाने से दिमाग सक्रिय और मन खुश रहता है। रंगोली बनाने से ब्लड प्रेशर की समस्या में भी राहत मिलती है। दरअसल, रंगोली बनाते समय अंगुलियों की मुद्रा से मानसिक शांति मिलती है, जो बीपी को कंट्रोल करने में हेल्पफुल होता है।
- बढ़ती है सकारात्मकता
रंगोली बनाने में कई तरह के रंगों का यूज किया जाता है। जब आप विभिन्न रंगों के संपर्क में आती हैं तो इनकी ऊर्जा का भी मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। फूलों की पंखुड़ियों और कई तरह के प्राकृतिक रंगों से बनाई रंगोली से घर के भीतर और आस-पास के वातावरण में भी पॉजिटिव एनर्जी फैलती है। इससे मन खुश होता है और इसका आपकी मानसिक सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
निकिता चौहान
यहां देखिए रंगोली के कुछ बेहतरीन और ट्रेंडिंग डिजाइंस जिन्हें आप अपने घर को सजाने के लिए ट्राई कर सकते हैं:-
Happy Diwali 2022
Happy Diwali 2022
Happy Diwali 2022
Happy Diwali 2022
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS