Raksha Bandhan Outfit Ideas 2022: ट्रेडिशनल आउटफिट में मिलेगा परफेक्ट फेस्टिव लुक, ट्राई करें ये बेहतरीन आईडियाज

रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2022) जैसे ट्रेडिशनल फेस्टिवल पर आपका लुक सोबर्र अट्रैक्टिव दिखना चाहिए। इसके लिए आप कुछ ट्रेडिशनल आउटफिट (Perfect Traditional Outfit) कैरी कर सकती हैं। फैशन डिजाइनर स्वीकृति उनियाल ने कहा कि रक्षा बंधन का त्यौहार लड़कियों और महिलाओं के लिए स्पेशल होता है। इस दिन वे सोबर मेकअप और मैचिंग परफेक्ट आउटफिट के साथ अपना लुक कंप्लीट करना चाहती हैं। रक्षा बंधन के मौके पर अधिकतर महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी करना पसंद करती हैं। इन दिनों कई तरह के सूट्स, साड़ी ट्रेंड में हैं। आप इनमें से अपनी पसंद के ट्रेडिशनल आउटफिट सेलेक्ट कर सकती हैं।
- अनारकली सूट
रक्षा बंधन जैसे फेस्टिवल पर आप अनारकली सूट पहन सकती हैं। इन दिनों व्हाइट कलरफुल प्रिंट वाले अनारकली सूट काफी ट्रेंड में हैं। वैसे आप पिंक, स्काई ब्ल्यू या ग्रे कलर के सूट भी चूज कर सकती हैं। इनमें आपको परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक मिलेगा।
- शॉर्ट कुर्ती विद स्कर्ट
अगर आप प्रॉपर ट्रेडिशनल लुक नहीं चाहती हैं, तो स्कर्ट के साथ शॉर्ट कुर्ती टीमअप कर सकती हैं। इन दिनों यलो, पिंक, ब्ल्यू और रेड कलर की शॉर्ट कुर्ती काफी पसंद की जा रही हैं। आप इनके साथ ब्लैक या कलरफुल स्कर्ट पहन सकती हैं। आप चाहें तो शॉर्ट कुर्ती के साथ पटियाला सलवार भी पहन सकती हैं। इसमें आपको ट्रेडिशनल के साथ सोबर लुक मिलेगा।
- लहंगा चोली
अधिकतर युवतियां लहंगा चोली सिर्फ मैरिज पार्टीज में ही पहनना पसंद करती हैं। लेकिन आप चाहें तो रक्षा बंधन के मौके पर भी लहंगा चोली कैरी कर सकती हैं। लेकिन इसके लिए आप लहंगा बहुत डिजाइनर के बजाय सिंपल रखें, लेकिन चोली थोड़ी हैवी कैरी कर सकती हैं। अपनी पसंद के मुताबिक आप कट स्लीव्स चोली भी पहन सकती हैं। इसके साथ आप लाइटवेट दुपट्टा भी टीमअप कर सकती हैं। लहंगा चोली में आपको ट्रेडिशनल इंडियन लुक मिलेगा।
- प्रिंटेड साड़ी
आप चाहें तो रक्षा बंधन के दिन साड़ी भी पहन सकती हैं। इन दिनों प्रिंटेड, लाइटवेट साड़ी काफी पसंद की जा रही है। आप व्हाइट-पिंक, रेड-गोल्डन कॉम्बिनेशन वाली साड़ी पहन सकती हैं। आप चाहें तो साड़ी को मॉडर्न ट्विस्ट भी दे सकती हैं। इसके लिए धोती स्टाइल में वेस्ट बेल्ट लगा सकती हैं। साड़ी में आपको अट्रैक्टिव फेस्टिवल लुक मिलेगा।
- शरारा सूट
इन दिनों युवतियों के बीच ट्रेडिशनल ड्रेस के तौर पर शरारा सूट काफी पसंद किया जा रहा है। रक्षा बंधन के लिए आप प्रिंटेड शरारा सूट सेलेक्ट कर सकती हैं। इसमें आपको सिंपल, सोबर इंडियन लुक मिलेगा। आप चाहें तो लाइट वर्क वाला शरारा सूट भी ट्राई कर सकती हैं।
- कैरी करें एथनिक जैकेट
अगर आप इस फेस्टिवल पर नई ड्रेस नहीं लेना चाहती हैं तो वार्डरोब में रखी अपनी फेवरेट ड्रेस के साथ एथनिक जैकेट ट्राई कर सकती हैं। आप एथनिक जैकेट को कुर्ती, साड़ी, सूट या टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं। एथनिक जैकेट में आपको डिफरेंट, ब्यूटीफुल लुक मिलेगा।
- हैवी सूट विद सिंपल दुपट्टा
आप चाहें तो रक्षा बंधन वाले दिन हैवी सूट वियर कर सकती हैं। इसके साथ सिंपल दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। हैवी सूट के साथ सिंपल दुपट्टा टीमअप करके आपको परफेक्ट फेस्टिवल लुक मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें, सूट और दुपट्टे का कलर कॉम्बिनेशन सही होना चाहिए।
ममता
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS