प्रेग्नेंसी के दौरान अगर शरीर में दिखें ये बदलाव तो समझ जाएं होने वाले हैं जुड़वा बच्चे

हर महिला के लिए मां बनने का एहसास सबसे अलग होता है। जब कोई महिला गर्भावस्था में होती है, तो सब लोग उसका विशेष ध्यान रखते हैं।
प्रेग्नेंसी हर महिला की जिंदगी के लिए सबसे अहम पल होता हैं। ऐसे में जरा सोचिए कि अगर दो बच्चों (ट्विंस) का पता चल जाए तो सोचिए आने वाली खुशियां भी डबल हो जाएंगी।
ऐसे में जब गर्भ में दो बच्चे पल रहे होते हैं, तो शरीर में कुछ संकेत नजर आते हैं। अगर आपको गर्भवती महिला में ये लक्षण नजर आएं तो समझ जाए कि दो बच्चों की खुशी मिलने वाली है।
मॉर्निंग सिकनेस
गर्भावस्था के दौरान थकान तो रहती है, लेकिन जुड़वा बच्चे होने पर गर्भवती महिला को सुबह के समय ज्यादा सिक्नेस होती है। गर्भावस्था के प्रारंभिक चरण में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को जी मिचलाना जैसी समस्या होती है। बता दें जिन महिलाओं के गर्भ में जुड़वा बच्चे होते हैं उन्हें बाकी गर्भवती महिलाओं की तुलना में ज्यादा थकान होती है।
वजन बढ़ना
गर्भावस्था में वजन बढ़ना सामान्य है, लेकिन सामान्य गर्भावस्था की तुलना में अगर किसी महिला का वजन बढ़ना जुड़वा बच्चे का संकेत हो सकता है। बता दें कि औसत गर्भावस्था में सामान्य वजन 25 पाउंड होता है, जबकि जुड़वा बच्चे होने की स्थिति में वजन 30 से 35 पाउंड हो जाता है।
इसे भी पढ़े: फिट रहने के लिए कारगर साबित होंगे ये तरीके, जल्द दिखेगा असर
ज्यादा भूख लगना
जुड़वा बच्चे होने पर गर्भवती महिला को ज्यादा भूख लगती है। इसलिए अगर आपको ऐसा कुछ लक्षण दिख रहे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करके प्रॉपर डाइट लें।
पेट में दर्द
अगर गर्भवती महिला को सामान्य से ज्यादा पेट में दर्द रहने लगता है, तो यह दर्द शरीर के अधिक वजन के कारण हो सकता है। ऐसे में यह निशानी भी जुड़वा बच्चे की हो सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS