OMG! भारत ही नहीं UK में भी मनाई जाती है भव्य Diwali, जानिए महापर्व से जुड़े Amazing Facts

OMG! भारत ही नहीं UK में भी मनाई जाती है भव्य Diwali, जानिए महापर्व से जुड़े Amazing Facts
X
यहां पढ़िए Diwali महापर्व से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें, जिन्हें शायद ही जानते होंगे आप।

Amazing and Interesting Facts About Diwali: दिवाली (Diwali) या दीपावली हिंदुओं (Hindu) का पांच दिवसीय शुभ त्योहार है, जिसे पूरे देश में बहुत ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। दिवाली- रोशनी का त्योहार और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत, निराशा पर खुशी और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत को सेलिब्रेट करने मनाया जाता है। इस साल दिवाली सोमवार को 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। दीपावली के पवित्र त्योहार के पीछे का इतिहास और महत्व (History and Significance Of Diwali) क्या है यह भारत का बच्चा-बच्चा जानता है। लोग अपने घरों को रोशनी से सजाते हैं, स्पेशल डिशेज (Diwali Special Dishes) बनती है और लक्ष्मी पूजा की जाती हैं, पटाखे फोड़ते हैं और भी बहुत कुछ करते हैं। यह पांच दिवसीय उत्सव धनतेरस (Dhanteras) से शुरू होता है और भाई दूज के साथ समाप्त होता है।

दिवाली को मनाने के इतिहास (Why Do We Celebrate Diwali) की बात करें तो इस दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के 7वें अवतार राम (Lord Rama) जी लंकापति रावण (Ravana) को हराकर और अपना 14 वर्ष का वनवास (14 years exile) पूरा कर अयोध्या (Ayodhya) वापस लौटे थे। भगवान राम के वापस लौटने की खुशी में अयोध्यावासियों ने पूरी नगरी को दीयों से नयी नवेली दुल्हन की तरह सजाकर, प्रभु श्री राम का स्वागत किया था। यह तो हुई वो बातें जो हम सभी जानते हैं, अब हम बात करेंगे दिवाली से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक, रोचक और अज्ञात मजेदार तथ्यों के (Interesting Facts About Diwali) बारे में:-

दीवाली के बारे में कुछ रोचक और अज्ञात मजेदार फैक्ट्स :-


1. वैसे तो दिवाली (Diwali) प्रमुख रूप से हिंदुओं (Hindu) द्वारा मनाई जाती है, लेकिन सिख (Sikh) और जैन धर्म (Jain) जैसे अन्य धर्मों के लोग भी दिवाली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं।


2. दिवाली का त्योहार सिख धर्म (Sikh) में दोगुने उत्साह के साथ मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन उनके गुरु श्री गुरु हरगोबिंद जी (Shri Guru Hargobind Ji) को मुगल शासक जहांगीर (Jahangir) की कैद से रिहा किया गया था।


3. भारत के अलावा यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में एक शहर है लीसेस्टर (Leicester), जहां सबसे बड़े दिवाली समारोह (Leicester Diwali Celebration) का आयोजन किया जाता है। इस उत्सव में हजारों लोग भाग लेते हैं और संगीत कार्यक्रमों, नृत्य प्रदर्शनों और लाइव लाइट शो का लुत्फ उठाते हैं।


4. दिवाली का उत्सव कई कारणों से मनाया जाता है जैसे बुराई पर अच्छाई की जीत, भगवान राम (Lord Rama) और सीता (Goddess Sita) की अयोध्या (Ayodhya) वापसी, इसके साथ ही इस दिन को माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) और भगवान धन्वंतरि (Lord Dhanvantri) की जयंती के रूप में मनाया जाता है।


5. दिवाली का त्योहार अलग-अलग लोगों द्वारा अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। उदाहरण के लिए नेपाल (Nepal Diwali) में लोग दिवाली के त्योहार को तिहाड़ या स्वंती (Tihar or Swaanti) के रूप में मनाते हैं। पश्चिम बंगाल के लोग दिवाली को काली पूजा (Kali Puja) के रूप में मनाते हैं।


6. वहीं मलेशिया (Malaysia Diwali) में लोग अस्वायुजा महीने में दिवाली को 'हरि दिवाली' के (Hari Diwali) रूप में मनाते हैं। थाईलैंड (Thailand) में लोग दिवाली के त्योहार को 'लम क्रियाओंघ' के रूप में मनाते हैं, यहां के लोग पटाखे फोड़ने से बचते हैं और इसके बजाय केले के पत्तों से बने दीपक जलाते हैं।


7. दिवाली के दिन फेमस स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) की नींव रखी गई थी।


8. दिवाली को कुछ लोग नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के रूप में मानते हैं। इसके अलावा, लोग इसे सर्दियों के मौसम (Winter Season) की शुरुआत और नए बुवाई के मौसम के रूप में मानते हैं।


9. दीवाली को लगभग 11 देशों में राष्ट्रीय (Diwali Holidays) अवकाश के रूप में मनाया जाता है। इनमें गुयाना, फिजी, नेपाल, सिंगापुर, मॉरीशस, म्यांमार, श्रीलंका, सूरीनाम, मलेशिया और त्रिनिदाद और टोबैगो शामिल हैं।


10. लगभग 2,500 साल पहले पहली दिवाली मनाई गई थी। तभी से लोग मिट्टी से बने दीये (Festival Of Lights) जलाकर, रंगोली, मिठाइयों का आदान-प्रदान, नए कपड़े पहनकर, स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

Tags

Next Story