Uttarakhand: विदेश नहीं जा पाए तो भारत में लीजिये 'मिनी स्विट्जरलैंड' का मजा, देखिए तस्वीरें

Uttarakhand 'Mini Switzerland' Of India: भारत में घूमने के लिए कई ऐसे स्थान मौजूद हैं, जिनकी खूबसूरती आपके होश उड़ा सकती है। इन जगहों को देखकर आपको ऐसा महसूस होगा कि आप भारत में नहीं बल्कि किसी विदेशी खूबसूरत जगह पर घूमने गए हुए हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत के एक बहुत ही सुंदर और जबरदस्त हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है। अगर आप न्यू ईयर पर विदेश घूमने नहीं जा सकते हैं तो आपको उत्तराखंड जरूर जाना चाहिए। यहां आपको बिल्कुल स्विट्जरलैंड वाला अनुभव होगा। यहां आध्यात्म से लेकर एडवेंचर तक सबकुछ यहां मिलेगा। तो चलिए तस्वीरों के माध्यम से उत्तराखंड की खूबसूरती से रूबरू करवाते हैं:-
उत्तराखंड के एक खास हिल स्टेशन को 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहा जाता है। अनोखी दुनिया वाली इस खूबसूरत जगह पर घूमने का एक अलग ही मजा है। आपको अपने जीवन में कम से कम एक बार इस जगह की यात्रा अवश्य करनी चाहिए।
चोपटा को कई कारणों से मिनी स्विटजरलैंड कहा जाता है, जिसमें सबसे खास यहां के बर्फ से ढके पहाड़ है। सर्दियों में यह जगह बर्फ की परतों से ढक जाती है और इस दौरान यह जगह विदेशी हिल स्टेशन की तरह ही खूबसूरत दिखने लगती है।
हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित चोपटा नामक स्थान की। यह एक बहुत ही खास जगह है। यहां जाने पर ऐसा लगता है जैसे स्विटजरलैंड में हों।
हालांकि यह जगह अपने खूबसूरत नजारों के लिए काफी मशहूर है, लेकिन यह एक और वजह से खास है। माना जाता है कि यहां दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर मौजूद है।
आप यहां ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां का चंद्रशिला ट्रेक बहुत प्रसिद्ध है। ट्रेकिंग के दौरान पचचुली, नंदा देवी जैसी चोटियों को देखा जा सकता है। इस खास जगह पर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS