Valentine Week List 2023: फरवरी में इस दिन से होगी प्यार भरे दिनों की शुरुआत, आप भी करिए मोहब्बत का इजहार

Valentine Week List 2023: सभी कपल्स को फरवरी (February) के महीने का बेसब्री से इन्तजार रहता है। इस महीने को प्यार का महीना भी कहा जाता है, इसमें कपल्स एक-दूसरे को सरप्राइज देते हैं, वहीं जो लोग किसी से प्यार करते हैं वो उनके सामने अपने दिल की बात कह देते हैं। यही वजह है कि 7 से लेकर 14 फरवरी तक पुरे एक हफ्ते को प्यार के नाम कर दिया गया है। इस हफ्ते को वैलेंटाइन वीक (Valentine's week) कहा जाता है, सभी लोग अपने पार्टनर के साथ इसे स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अब तक अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाए हैं तो आने वाला फरवरी का महीना आपके लिए दिल की बात बताने का बहुत अच्छा चांस साबित हो सकता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी यानी रोज़ डे के साथ होती है और यह 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के साथ खत्म होता है। अगर आप इस प्यार भरे हफ्ते की डेट्स अब तक नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन तारीखों के बारे में बताएंगे:-
चलिए देखते हैं वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट (Valentine Week List 2023)
रोज़ डे- 7 February Rose Day
वैलेंटाइन वीक का पहला दिन यानी 7 फरवरी इस दिन को रोज़ डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर या क्रश को लाल गुलाब देते हैं।
प्रपोज़ डे- 8 February Propose Day
वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन 8 फरवरी को प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने पार्टनर या क्रश को अपने दिल की बात बता सकते हैं।
चॉकलेट डे- 9 February Chocolate Day
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन 9 फरवरी को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। चॉकलेट को दुनिया का सबसे स्वीट और बेहतरीन गिफ्ट माना जाता है।
टेडी डे- 10 February Teddy Day
वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। इस दिन सभी कपल्स अपने पार्टनर या क्रश को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं।
प्रॉमिस डे- 11 February Promise Day
वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन 11 फरवरी को प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बहुत ही खास और सच्चा वादा करने वाला दिन होता है। इस दिन आप अपने क्रश या पार्टनर से हमेशा उनका साथ निभाने का वादा कर सकते हैं।
हग डे- 12 February Hug Day
वैलेंटाइन वीक के छठे दिन 12 फरवरी को हग डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने क्रश या पार्टनर को गले लगाकर उन्हें अपनी भावनाओं को के बारे में बता सकते हैं।
किस डे- 13 February Kiss Day
वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन 13 फरवरी को किस डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन अपने प्यार और केयर को जताने के लिए मनाया जाता है।
वैलेंटाइन डे- 14 February Valentine's Day
वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन होता है 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे। यह वो दिन है, जब दुनियाभर के लोग अपने प्यार को शिद्दत और उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस तरह प्यार का यह वीक खत्म हो जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS