Valentines Day के लिए तैयार होने से पहले समझ लें रंगों का खेल, हर कलर बयां करता है अपनी अलग दास्तां

Valentines Day के लिए तैयार होने से पहले समझ लें रंगों का खेल, हर कलर बयां करता है अपनी अलग दास्तां
X
Valentines Day Dress Code: वैलेंटाइन डे पर तैयार होने से पहले हर रंग का मतलब जान लें। इससे आपको ड्रेस चुनने में भी आसानी होगी।

Valentines Day 2023 Dress Code: वैलेंटाइन्स डे के दिन आमतौर पर लोग लाल रंग के कपड़े पहनते हैं। ऐसा कहा जाता है कि लाल रंग प्यार का प्रतीक है। अब सवाल ये उठता है कि अगर लाल कलर प्यार को दर्शाता है, तो बाकी कलर किस चीज को दर्शाते हैं। दरअसल बात तो यह है कि हर रंग की अपनी अलग खासियत होती है। जानकार हैरानी होगी कि आप अपने कपड़ों के रंग से किसी को बिना कुछ कहे भी अपने मन की बात बता सकते हो। ऐसे में Valentines Day पर सभी कपल ड्रेस कोड पहनने के लिए एक अच्छा और बेस्ट चॉइस ढूंढने की कोशिश करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Valentines Day 2023 के लिए बहुत सारे Colour Code बताएंगे, जिसे आप अपने मन मुताबिक पहन सकते हैं।

ड्रेस कोड इतना अहम क्यों है

दरअसल, इंसान का ड्रेस कोड उसके व्यक्तित्व को दिखता है। यानी की आप लोगों के कपड़ों की कलर चॉइस से उनके नेचर का पता लगा सकते हैं। शर्ट और ड्रेस के रंग भी व्यक्ति के अच्छे दिखने वाले व्यक्तित्व पर निर्भर करते हैं। तो चलिए पहले हम टेबल की मदद से आपको हर रंग का मतलब समझते हैं।

Valentine's Day Colours Meaning
GreenWaiting For You
BlueCurrently For You
OrangeGoing To Propose
PinkProposal Accepted
White Already Reserved
GreyNot Interested
RedIn Relationship
YellowBreak Up
Black

Proposal Rejected

अब कुछ अहम रंगों और उनके मतलब को अच्छे से समझें, तो नीला एक समुद्री रंग है। यह किसी के लिए आपके प्यार दर्शाता है कि आप उस इंसान के लिए समर्पित हैं। वैलेंटाइन डे पर हरा रंग पहनना दर्शाता है कि आप किसी प्रपोजल का इंतजार कर रहे हैं। लाल रंग उन दो दिलों का हाल बताता है, जो पहले से ही एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। काला रंग प्रपोजल रिजेक्ट होने की गवाही देता है या इसका मतलब है कि आपको प्यार में कोई दिलचस्पी नहीं है। सफेद रंग ये दिखाता है कि आप पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं, नारंगी रंग दिखाता है कि आप किसी को प्रपोज करने वाले हैं।

वैलेंटाइन डे के लिए अन्य रंगों का मतलब जानिए

अन्य रंगों और उनके मतलब के बारे में बात करें तो गुलाबी रंग प्रपोजल एक्सेप्टेड को दर्शाता है। मतलब कि आपने किसी के प्रपोजल को मान लिया है। ग्रे कलर दर्शाता है कि आप प्रपोज करने वाले इंसान में दिलचस्पी नहीं रखते हैं। भूरा रंग दर्शाता है कि किसी ने आपका दिल तोड़ दिया है। वहीं, पीला रंग अग्नि का प्रतीक है, शायद यह ब्रेकअप को दिखाता है। अब जब आपने सभी रंगों का सही मतलब जान लिया है, तो आप अपने मन के मुताबिक वैलेंटाइन्स डे पर तैयार हो सकते हैं।

Tags

Next Story