Vastu Tips: इन विशेष वस्तुओं से दूर होगी धन की कमी, आज ही घर पर लेकर आएं ये चीजें

Vastu Tips: कई बार ऐसा होता है कि खूब परिश्रम (Hard Work) करने के बावजूद घर में पैसा नहीं टिकता या फिर धन संबंधी समस्या (Money Related Problems) बनी रहती है। इसका मतलब यह नहीं है कि अपकी मेहत में कोई कमी है। वास्तु विशेषज्ञों (Vastu Experts) का मानना है कि ऐसा घर में मौजूद वास्तुदोष (Vastudosh) की वजह से हो सकता है। इस दोष से मुक्ति और धन के अभाव को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में पांच ऐसी वस्तुएं बताई गई हैं, जिससे धन और सुख में बाधक नकारात्मक शक्तियों (Negative Power) के प्रभाव दूर हो जाते हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा घर-परिवार पर बनी रहती है। जानिए, कौन सी हैं वो पांच वस्तुएं।
गणेश जी की प्रतिमा
यूं तो गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना हर रूप में मंगलकारी है। लेकिन धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा रखना बहुत ही शुभ होता है। उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ इसे ऐसे स्थान पर रखें, जहां से सभी की दृष्टि इस पर बार-बार पड़े। प्रतिमा नहीं होने पर गणेशजी की तस्वीर भी लगाई जा सकती है।
मां लक्ष्मी और कुबेर
देवी लक्ष्मी मां की तस्वीर या मूर्ति आपके घर में जरूर होगी लेकिन धन में वृद्धि के लिए लक्ष्मी के साथ घर में कुबेर जी की मूर्ति या तस्वीर जरूर होनी चाहिए। दरअसल, लक्ष्मी मां धन का सुख देती हैं लेकिन आय के बिना धन का सुख संभव नहीं है। भगवान कुबेर आपको आय प्रदान करते हैं। इसलिए दोनों एक-दूसरे के पूरक माने जाते हैं। कुबेर महाराज उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए इनकी तस्वीर को हमेशा उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए।
बांसुरी
बांसुरी को वास्तुदोष दूर करने में बहुत ही कारगर उपाय माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को बांस की बांसुरी घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। इसके साथ ही शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है।
शंख
वास्तु विज्ञान के अनुसार शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत क्षमता है। जहां नियमित शंख का घोष होता है, वहां के आस-पास की हवा भी शुद्ध और सकारात्मक हो जाती है। शास्त्रों में कहा गया है जिन घरों में देवी लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणावर्ती शंख होता है, वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती।
एकाक्षी नारियल
नारियल को श्रीफल कहा गया है। श्री का अर्थ होता है, लक्ष्मी। नारियल को देवी लक्ष्मी मां का स्वरूप माना गया है। इनमें एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में इसकी नियमित पूजा होती है] वहां नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकाक्षी नारियल जिसके पास होता है, उस पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी आर्थिक संकट नहीं आते हैं।
लेखिका- अनीता जैन, वास्तुविद
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS