Sawan 2023: सावन के पवित्र महीने में इन शिवालयों में करें दर्शन, देखें प्राचीन मंदिरों की लिस्ट

Famous Shiva Temples To Visit During Sawan: जुलाई की 4 तारीख से सावन (Sawan Somwar) के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस त्यौहार के आते ही हिन्दू धर्म को मानने वाले लोगों में उत्साह की लहर दौड़ जाती है। सभी मंदिरों में लोग लाइनों में लगकर सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। दरअसल, सावन सोमवार का महीना भगवान शिव और माता पार्वती (Goddess Parvati) को ही समर्पित होता है। लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं, पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ करते हैं और शिवालयों में दर्शनों के लिए जाते हैं। ऐसे में कुछ लोग सावन के महीने में भगवान के प्राचीन मंदिरों में दर्शन करने को बहुत शुभ मानते हैं। ऐसे में अगर आप भी सावन के महीने में किसी भक्तिमय यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ बेहतरीन भगवान शिव (Bhagwan Shiv) से जुड़ी जगहों के बारे में बताएंगे। चलिए बिना वक्त बर्बाद किए देखें कौन सी हैं वो जगहें, जहां आप भगवान शिव (Lord Shiva) के दर्शन कर सकते हैं।
काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple)
महादेव की नगरी काशी (Kashi) में सावन के महीने में एक अलग ही तरह का उत्साह देखने को मिलता है। यहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालु सावन के महीने में बनारस पहुंचते हैं और गंग मैया में डुबकी लगाकर बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बनारस में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मंदिर में पूजा के बाद आप बनारस के सुंदर घाटों पर समय बिता सकते हैं। बनारस की गंगा आरती दुनियाभर में बहुत मशहूर है।
महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple)
सावन में भगवान शिव के दर्शन करना चाहते हैं, तो आप उज्जैन (Ujjain) महाकालेश्वर मंदिर जा सकते हैं। बता दें कि शिप्रा नदी के तट पर बसे इस शहर में सावन के महीने में बहुत ज्यादा भीड़ होती है। आपको सावन में यहां बहुत ही बेहतरीन नजारे देखने का मौका भी मिल सकता है। ऐसे में अगर आप भगवान के आलौकिक दर्शन करना चाहते हैं, तो इस मंदिर में जरूर जाएं।
सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple)
इसके अलावा आप सावन के दिनों में गुजरात (Gujarat) के सोमनाथ मंदिर भी जा सकते हैं। बता दें कि सोमनाथ मंदिर एक बहुत ही प्राचीन शिव मंदिर है, जिसका भारत की ऐतिहासिक किताबों में उल्लेख मिलता है। सावन के महीने में सोमनाथ मंदिर सुबह 4 बजे से ही भक्तों के लिए खुल जाता है और रात को 10 बजे तक खुला रहता है। इस दौरान यहां लाखों की तादाद में श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद लेने आते हैं।
Also Read: महादेव की नगरी Varanasi में घूमने के लिए हैं ढेरों जगहें, मन में बसाएं खूबसूरत नजारे
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS