Vomiting During Traveling: आपको भी आती है सफर में उल्टी, तो फॉलो करें ये टिप्स

Motion Sickness: कुछ लोगों को ट्रैवल (Travel) करने का बहुत शौक होता है। मगर हम में से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें बस या गाड़ी में सफर के दौरान उल्टी और चक्कर आने की समस्या होने लगती है। इसकी वजह से उनका सफर भी खराब हो जाता है। दरअसल ये एक मोशन सिकनेस (Motion Sickness) की समस्या होती है, जिसमें सफर के दौरान सिर घूमना, उल्टी आना, चक्कर आना और जी मिचलाने की समस्या होती है। वैसे आपने देखा होगा कि लग्जरी बसों और फ्लाइट में सिकनेस बैग मौजूद होते है ताकि आप जरूरत पड़ने पर उल्टी कर सकते हैं। वहीं कई बार पहाड़ी इलाकों में जाने पर भी किसी को उल्टी आती हैं क्योंकि रास्ता घुमावदार होता है। आइये जानते हैं कि मोशन सिकनेस के क्या लक्षण है और इससे कैसे बचा जाएं।
मोशन सिकनेस के लक्षण क्या है
- सिर घूमना
- जी मचलना
- चक्कर आना
- उल्टी होना
- आलस आना
- थकावट होना
- पेट में दर्द
- इनडाइजेशन
- चिड़चिड़ापन
- बेचैनी महसूस होना
मोशन सिकनेस की समस्या से कैसे बचा जाए
- अगर आपको ट्रैवलिंग के वक्त जी मिचलाने और उल्टी की शिकायत हो तो पुदीना, अदरक, नींबू या कोल्ड ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से उल्टी आने का अहसास कम होगा।
- जब भी सफर कर रहे हैं, तो लौंग या इलायची अपने पास जरूर रखें। आप चाहें तो इसे डब्बे में पीसकर रख सकते हैं। जब भी लगे की उल्टी आएगी तो इसे मुंह में रख लें और गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।
- किसी को मोशन सिकनेस की समस्या है, तो सफर के दौरान किताबें या मैगजीन नहीं पढ़नी चाहिए। अगर आप ऐसा करते है, तो आपका दिमाग घूम सकता है।
- मोशन सिकनेस वाले लोगों को सफर के दौरान कभी भी ज्यादा चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे इनडाइजेशन होने का खतरा बढ़ सकता है, जो सफर में उल्टी आने का सबसे बड़ा कारण होगा।
- अगर किसी को सफर के दौरान उल्टी आने की समस्या है, तो वह कार या बस की लास्ट सीट पर न बैठें। यहां पर बैठने से जर्क महसूस होता है, इससे मोशन सिकनेस की समस्या बढ़ सकती है।
- अगर आप बस या गाड़ी में सफर कर रहे हैं, तो उसी दिशा की तरफ मुंह करके बैठें। जहां पर गाड़ी मूवमेंट हो रहा है क्योंकि अगर उल्टी दिशा में बैठेंगे, तो सिर घूमने लगेगा।
ये भी पढ़ें:- Mid Night Thirst: आधी रात में प्यास की वजह से खुल जाती है नींद, तो जानें कारण और कैसे बचें
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS