Walking Benefits: प्रेगनेंसी में वॉक करना शरीर के लिए फायदेमंद, जानें कितनी देर चलना जरूरी

Benefits Of Walking During Pregnancy: कई बार महिलाओं को प्रेगनेंसी (Pregnancy) के दौरान कई तरह के कॉम्प्लीकेशन्स का सामना करना पड़ता है। हालांकि, यह समस्याएं हर महिला को हो, यह जरूरी बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे में अगर आप गर्भावस्था के दौरान हेल्दी और नॉर्मल महसूस कर रही हैं, तो आपको वॉक के लिए जरूर जाना चाहिए। हम सभी जानते हैं, सामान्य परिस्थितियों में पैदल चलने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, ठीक इसी तरह गर्भवती महिलाओं के लिए भी वॉकिंग बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। गर्भावस्था के दौरान वॉक करने को ही सबसे बेहतरीन कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज (Cardiovascular Exercise) माना जाता है। गर्भवती महिलाएं पूरे नौ महीने इस एक्सरसाइज यानी वॉक (Benefits Of Walking) कर सकती हैं।
कब और कितनी करनी चाहिए वॉक
महिलाएं प्रेगनेंसी के पहले दिन से ही वॉक शुरू कर सकती हैं। इससे स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं होता है। हालांकि, आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। प्रेगनेंसी के समय आपका एक्सरसाइज रूटीन, गर्भावस्था की तिमाही के आधार पर डिसाइड किया जाता है। गर्भावस्था की पहली तिमाही और दूसरी तिमाही में आप लगभग 45 से 60 मिनट तक वॉक कर सकती हैं। वहीं, प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में 5 दिन आपको 30 मिनट की वॉक करनी चाहिए। वॉक करते समय आपको अपनी हेल्थ कंडीशन पर भी ध्यान देना चाहिए।
जानिए प्रेगनेंसी के दौरान पैदल चलने के फायदे:-
हार्ट हेल्थ होती है बेहतर
वॉकिंग एक एरोबिक एक्सरसाइज (Aerobic Exercise) है, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करती है। डेली वॉक करने से आपका हार्ट रेट बढ़ जाता है और आपका दिल और लंग्स मजबूत होते हैं।
एनर्जी बढ़ाने में मिलती है मदद
ऐसे में जैसे-जैसे प्रेगनेंसी का समय बितता है, वैसे-वैसे कई महिलाएं बहुत ज्यादा थकान महसूस करने लगती हैं। इस स्थिति में वॉक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। चलने से थकान कम होती है और इंसान के शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है। इससे पूरे शरीर में ऑक्सीजन और ब्लड का फ्लो (Blood Flow) बेहतर होता है।
मूड में होता है सुधार
वॉक करने से एंडोर्फिन (Endorphins) रिलीज को बढ़ावा मिलता है, जिसे 'फील-गुड' हार्मोन (Feel Good Hormones) भी कहा जाता है। रोजाना टहलने से मूड को बेहतर बनाने, तनाव कम करने और गर्भावस्था के दौरान बेहतर महसूस करने में मदद मिलती है।
वजन भी होता है कंट्रोल
वॉकिंग एक हल्की एक्सरसाइज होती है, जो गर्भावस्था के दौरान बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है। यह कैलोरी बर्न करने और स्वस्थ वजन को बनाए रखने में भी मददगार होती है, जो गर्भवती महिला (Pregnant) और बच्चे, दोनों के लिए बहुत अच्छा होता है।
Also Read: Pregnancy:कहीं गलत टाइम पर तो नहीं कर रहे ट्राई, इन 14 दिनों में प्रेगनेंट होती है महिलाएं
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS