Walnut Benefits In Winter: सर्दी में अखरोट खाना फायदेमंद, अच्छी हेल्थ के लिए जान लीजिए खाने का तरीका

Walnut Benefits In Winter: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। मौसम खराब होने की वजह से सर्दी-जुकाम, हार्ट अटैक और जोड़ों में दर्द होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। अगर आप भी सर्दियों में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहते हैं, तो अखरोट खाना फायदेमंद होगा। चलिए आपको बताते हैं कि सर्दियों में कच्चा अखरोट खाने की बजाय पानी में भीगे हुए अखरोट खाने से क्या फायदा होता है। इसलिए रोज रात को अखरोट को भिगोकर रखें और सुबह उठकर खाली पेट खाएं।
वजन को कंट्रोल करने में कारगर
आज के दौर में बढ़ता वजन एक आम समस्या है। वजन बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है लोग अपनी डाइट में जंक फूड और तली-भुनी चीजों को शामिल करना पसंद करते हैं। इसकी वजह से बढ़ना आम बात है। वजन को कम करने में अखरोट अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये आपकी बॉडी से एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो वजन को जल्दी कम करता है।
हार्ट और मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
सर्दियों में रोजाना सुबह खाली पेट भिगोएं हुए अखरोट खाना फायदेमंद होता है। इससे हार्ट और मेंटल हेल्थ दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। इसके अलावा, अखरोट खाने से ब्लड सेल्स सही ढंग से काम करते हैं। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है।
स्किन के लिए बेस्ट
सर्दियों में स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। लेकिन सुबह के वक्त रोजाना खाली पेट भिगोएं हुए अखरोट खाने से स्किन हेल्दी और सॉफ्ट हो जाती है। अखरोट में विटामिन-ई मौजूद होता है, जो स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है। सिर्फ इतना ही नहीं अखरोट खाने से स्किन में नमी बनी रहती है। इसलिए सर्दियों में स्किन को स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए रोजाना अखरोट खाएं।
किस समय और कितने अखरोट खाना फायदेमंद होगा
सर्दियों में रोजाना सुबह खाली पेट 1 से 2 भीगे हुए अखरोट खाना सेहत के लिए फायदेमंद होगा। आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो एक दिन में सिर्फ एक ही अखरोट का सेवन करें। अखरोट खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि रात को अखरोट को पानी में डालकर छोड़ दें। भिगोएं हुए अखरोट को सुबह खाली पेट खाएंगे, तो कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:-Dopamine: बॉडी में नेचुरल तरीके से डोपामाइन हार्मोन को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS