अखरोट से मिलते हैं ये फायदे, जानें कब और कितने खाने चाहिए?

Walnut Health Benefits: ड्राई फ्रूटस (Dry Fruits) का सेवन करना आपके लिए हमेशा अच्छा होता है। यहां हम आपको अखरोट (Walnut) से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए और अखरोट खाने का सही तरीका क्या है।
1- कैंसर से लड़ने में मदद करता है
अखरोट में एन-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपको ब्लड प्रेशर (Blood Pressure), स्ट्रोक, ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) और पेट के कैंसर से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोलिक और एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidant) कैंसर (Cancer) के खतरे को कम करने में मदद करता है।
2-एनर्जी से भरपूर होता है अखरोट
अखरोट मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidant) और विटामिन्स से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से आप पूरा दिन एनर्जी से भरे रहते हैं और आपको थकान महसूस नहीं होती है।
3- स्किन के लिए अच्छा होता है अखरोट
- अखरोट में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें गामा ट्रोकोफेरॉल होता है, जो आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। आप स्किन पर नेचुरली ग्लो लाने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।
4- फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है
अखरोट में जिंक, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स और फोलेट भी होता है, जो महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है। जो पुरुष और महिलाएं अपनी सेक्स ड्राइव को बढ़ाना चाहते हैं, वो अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
5- वजन कंट्रोल करने में हेल्प करता है
अखरोट खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आप ज्यादा नहीं खा पाते हैं। इससे आपको वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
6- इम्यूनिटी बूस्ट करता है
अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
कैसे करें सेवन
अखरोट का सेवन करने से पहले आपको रात में उसे भिगोकर रखना चाहिए। इसके बाद सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आप रोजाना दो अखरोट खा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS