Fashion Tips: फेस्टिव सीजन में दिखें अट्रैक्टिव... ट्राई करें ये ट्रेंडी स्लीवलेस ब्लाउज, लुक के दीवाने हो जाएंगे लोग

Fashion Tips For Festive Season: फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में आप ट्रेडिशनल ड्रेस के तौर पर साड़ी या लहंगा कैरी करेंगी। इनके साथ अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप स्लीवलेस ब्लाउजेज पेयर कर सकती हैं। इनके लेटेस्ट ट्रेड पर एक नजर। पारंपरिक ड्रेसेस में महिलाएं साड़ियां सबसे ज्यादा पहनना पसंद करती हैं। फैशन डिजाइनर नित्या शर्मा ने अट्रैक्टिव लुक्स के आइडियाज देते हुए बताया कि यंग वूमेन खास मौकों पर लहंगा भी कैरी करती हैं। साड़ियों के साथ आजकल डिजाइनर ब्लाउजेज का ट्रेंड खूब देखने को मिल रहा है। साड़ी हो या लहंगा इनके साथ स्लीवलेस ब्लाउज खूब जंचते हैं। इस डिजाइन के ब्लाउज आप पार्टी और नॉर्मल डेज में भी पहन सकती हैं। अगर आप इनमें कुछ यूनीक डिजाइन के ब्लाउज लेने की सोच रही हैं तो हम आपको कुछ अट्रैक्टिव डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं।
कॉलर नेक ब्लाउज
अगर आप साड़ी के साथ सिंपल स्लीवलेस ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं तो कॉलर नेक स्लीवलेस ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इस ब्लाउज को आकर्षक बनाने के लिए इसमें आगे की तरफ खूबसूरत बटन भी लगवा सकती हैं।
वी-स्क्वायर नेक ब्लाउज
आजकल आम महिलाएं ही नहीं एक्ट्रेसेस भी वी-स्क्वायर नेक स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन को पसंद कर रही हैं। ये फ्रंट साइड से वी शेप या स्क्वायर शेप में होता है। इसमें आपको कलर्स की काफी अच्छी वैरायटी मिल जाएगी। इसे आप साड़ी, लहंगा, शरारा, गरारा किसी के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
ब्रॉड बोट नेक ब्लाउज
ब्रॉड बोट नेक स्लीवलेस ब्लाउज, उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जिन्हें बहुत ज्यादा शोऑफ पसंद नहीं होता है। इससे आपको सोबर लुक मिलता है। इसे आप साड़ी और लहंगा दोनों के साथ कैरी कर सकती हैं।
पाइपिंग ब्लाउज
कई महिलाएं सिंपल साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इनमें भी डबल कलर की साड़ी का ट्रेंड ज्यादा है। ऐसी साड़ी के साथ आप पाइपिंग ब्लाउज स्लीवलेस डिजाइन पेयर कर सकती हैं। एक कलर के ब्लाउज में दूसरे कलर से पाइपिंग किया हुआ डिजाइन अट्रैक्टिव लुक देता है।
हाई नेक ब्लाउज
अगर आप कुछ डिफरेंट और यूनीक स्लीवलेस ब्लाउज पहनने का सोच रही हैं तो आपके लिए बेस्ट है हाई नेक स्लीवलेस ब्लाउज। ये आपको वेस्टर्न लुक देगा। शिफॉन और जॉर्जेट के फैब्रिक में ऐसे ब्लाउज ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं।
शॉर्ट केप ब्लाउज
कई महिलाएं स्लीवलेस ब्लाउज पहनना तो चाहती हैं लेकिन पहनने में झिझक भी महसूस होती है। वे शॉर्ट केप ब्लाउज पहन सकती हैं। उनके लिए यह डिजाइन परफेक्ट है। इसमें शोल्डर के कुछ नीचे बांह तक शॉर्ट डिजाइनर स्लीव्स होती हैं और नेक भी डीप कट नहीं होता है। यह ब्लाउज, लहंगा और साड़ी दोनों की खूबसूरती बढ़ा देता है।
फैशन- निकिता चौहान
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS