Winter Health Tips: सर्दियों में शरीर को गर्म रखना चाहते हैं तो Whisky और Rum को छोड़कर पीएं ये चीज

Winter Health Tips: अधिकतर लोग सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए रम और Whisky का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीने का पानी आपको इनसे ज्यादा गर्म रख सकता है और यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि इस बारे में एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि विंटर में डिहाईड्रेशन (Dehydration) का खतरा ज्यादा होता है, एल्कोहल आपको गर्म रखने की बजाय डिहाइड्रेट कर सकती है। पीने का पानी आपको सर्दी के मौसम में कम ठंड महसूस करने में भी मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह आपको डिहाईड्रेशन से बचाता है। अगर शरीर में पानी की कमी होती है तो इसस हाइपोथर्मिया हो सकता है। इसकी वजह से शरीर का तापमान कम हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जब शरीर जितनी तेजी से गर्मी पैदा कर सकता है उससे अधिक तेजी से खो देता है। इसलिए आपको पानी पीने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
व्हिस्की या रम को लेकर क्या कहते हैं डॉक्टर
विशेषज्ञ का कहना है कि कई लोग पुरानी कहावतों का पालन करते हैं और उन्हें लगता है कि व्हिस्की या रम का एक शॉट लेने से शरीर गर्म रहता है। हालांकि, व्हिस्की और अन्य प्रकार के एल्कोहल वास्तव में आपके शरीर के मुख्य तापमान को कम करते हैं। हो सकता है आपको शुरू में गर्मी लगे लेकिन समय के साथ गर्म रहना मुश्किल होगा। शराब आपकी कांपने की क्षमता को भी कम कर देती है, जो आपके शरीर के तापमान को बढ़ाने के लिए एक प्राकृतिक प्रतिक्रिया है।
शरीर को गर्म रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
-आप ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट, छुहारा, मखाना आदि का सेवन कर सकते हैं।
-गर्म पेय पदार्थों जैसे बादाम का दूध, हल्दी वाला दूध, अदरक की चाय, वेजिटेबल सूप आदि का सेवन कर सकते हैं।
- सर्दियों में गर्म कपड़े पहनकर रखें और खुद को ठंड लगने से बचाएं।
-बार-बार पानी पीते रहें, इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS