Marriage Tips: इन वजहों के कारण लड़कियों को शादी के लिए नहीं करना चाहिए हां, जिंदगी हो जाएगी बर्बाद!

Due to these Reasons Girls should not Commit for Marriage: भारत में पहले के समय में लड़कियों की शादी 18 साल की उम्र तक कर दी जाती थी, लेकिन अब इस उम्र को बढ़ाकर 21 साल कर दिया गया है। देखा जाए तो हमारे समाज में लड़कियों की शादी के बारे में 20 साल के बाद ही सोचना शुरू कर दिया जाता है। लड़कियों की शादी की चिंता माता-पिता को तो होती ही है, लेकिन हम लोग रिश्तेदारों और अन्य लोगों को इस मामले में सबसे ज्यादा चिंता करते हुए देखते हैं। ऐसे में कई बार लड़कियां फैमिली की वजह से या अपने किसी टूट चुके रिलेशनशिप से उबरने के लिए शादी का फैसला कर लेती हैं, जो उनकी लाइफ को पूरी तरह से बदल देता है। अब क्योंकि भारत में वेडिंग सीजन चल रहा है, इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वो कौन सी वजह हैं, जिनको देखते हुए लड़कियों को शादी का फैसला नहीं करना चाहिए। तो चलिए शुरू करते हैं:-
इन कारणों से लड़कियां शादी का फैसला कभी भी ना लें:-
1. अगर आपकी उम्र 25 साल की हो गई है और आपको भी ऐसा लगता है कि अब तो आपको किसी से भी शादी कर लेनी चाहिए क्योंकि आपकी उम्र बढ़ती जा रही है, तो आप गलत सोच रहे हैं। आपकी ये सोच आपको अंदर ही अंदर कमजोर और डिपेंडेंट बना देती है। साथ ही आपका इस तरह का फैसला आपके करियर में भी बाधा बन सकता है।
2. अगर आपके फ्रेंड ग्रुप में सभी की शादी हो गई है और आप अपने ऊपर प्रेशर सा महसूस कर रही हैं, तो आपको शादी करने का फैसला नहीं लेना चाहिए। आपका यह फैसला गलत हो सकता है क्योंकि ये जरुरी नहीं है कि जो खुशियां या आपसी समझदारी आपके दोस्तों को उनके पार्टनर्स में मिली है, वो आपको भी मिले। ऐसे में अपना पूरा समय लेकर ही शादी का फैसला लें। साथ ही, सही इंसान को चुनें।
3. आमतौर पर भारतीय घरों में 20-25 साल की आयु के बाद लड़कियों की शादी को लेकर बात होनी शुरु हो जाती है। ऐसे में बार-बार परिवार, पड़ोसियों और रिश्तेदारों के कहने पर बहुत सी लड़कियां शादी का फैसला कर लेती हैं। यह उनके लिए कई बार बहुत गलत साबित होता है। आपको दबाव में आकर जिंदगी का इतना बड़ा फैसला नहीं करना चाहिए।
4. अगर आप शादी का फैसला इसलिए ले रही हैं, क्योंकि आपको प्यार में धोखा मिला है, तो आप अपने साथ किसी और की जिंदगी भी खराब कर देंगी। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये फैसला आपकी कमजोर इच्छा शक्ति और पार्टनर की कमी को महसूस करने वाली इमेज बनता है। अगर आप सच में किसी से शादी करना चाहती हैं, तो पहले उसके बारे में सब जान लें।
5. अगर आप किसी को नीचा दिखाने के लिए शादी करने का फैसला कर रही हैं, तो ऐसा बिल्कुल भी न करें। जल्दबाजी और ईर्ष्या में किए गए फैसले अक्सर इंसान पर भारी पड़ते हैं। साथ ही, ये फैसला आपके लिए एक भयानक सपना भी साबित हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS