Travel: दिल्ली की इन जगहों पर करें विजिट, स्नोफॉल के साथ-साथ विदेशों में होने की आएगी वाइब

Travel: दिल्ली की इन जगहों पर करें विजिट, स्नोफॉल के साथ-साथ विदेशों में होने की आएगी वाइब
X
Travel: अक्सर लोग गर्मी से दूर जाने के लिए ठंडी जगहों पर जाने का प्लान करते हैं। इन ट्रिप (Trip idea) के लिए इंसान को एक अच्छा खासा बजट खर्च करना पड़ता है। लेकिन, आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर न केवल आप स्नोफॉल (Snow fall) का मजा ले पाएंगे बल्कि विदेशों में होने का फील महसूस कर सकते हैं।

Travel Destination in Delhi: स्नोफॉल के बीच घूमने और मस्ती करने की बात ही निराली होती है। आपने देखा होगा कि बर्फ गिरने के साथ ही लोग उससे खेलना शुरू कर देते हैं। दरअसल, गिरती बर्फ के बीच खेलना का आनंद अलग ही होता है। बदलते मानसून की वजह से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में लोग ठंडी जगहों पर जाने का विचार करते है। लेकिन, मानसून के मौसम (Season) में ऐसी जगहों पर जानें से पहले सौ बार सोचना पड़ता है क्योंकि पहाड़ों पर कब क्या होने लग जाए, इसके बारे में कल्पना कर पाना भी मुश्किल है। इसके साथ ही इन जगहों पर जाने के लिए इंसान के पास अच्छा खासा बजट भी होना चाहिए।

बजट कम होने की वजह से लोगों को ट्रिप (Trip) कैंसिल करनी पड़ जाती है। आपको बता दें कि कुल्लू-मनाली जैसी जगहों पर जाने के लिए एक अच्छे बजट के साथ-साथ एक सही सीजन का चयन भी करना पड़ता है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। चलिये बताते हैं कि दिल्ली की कौन सी जगह हैं, जहां आप स्नोफॉल का भी मजा ले सकते हैं। देखिए इन जगहों की लिस्ट...

जुरासिक पार्क

सबसे पहले नंबर पर आता है जुरासिक पार्क ( jurassic park delhi), जो जीटी करनाल रोड पर स्थित है। इस जगह पर आप अपनी फैैमिली, दोस्तों के साथ घूम सकते हैं। अगर आपको अलग-अलग एक्टिविटी करना पसंद है, तो यह जगह आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती है।

स्नो वर्ल्ड

अगर आप को भी स्नोफॉल (Snow fall) का मजा लेना है, तो आप अपने फ्रेंड, फैमिली के साथ इस जगह पर जा सकते हैं। यह जगह नोएडा में स्थित है। अगर आप मेट्रो से इस स्थान पर जाना चाहते हैं तो आपको सेक्टर 18 के मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। यहां से स्नो वर्ल्ड महज एक किलोमीटर दूर स्थित है। स्नो वर्ल्ड में आप स्नो फॉल के साथ-साथ स्कीइंग, स्लेंजिंग कई तरह के रोमांचक खेल खेल सकते हैं।

द ग्रैंड वेनिस मॉल

अगर आप भारत में फॉरेन कंट्री वाला फील लेना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है क्योंकि यहां पर आने के बाद आपको विदेश (Foreign) जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इस जगह को एटैलियन थीम पर बनाया गया है। यहां पर बर्फ मस्ती के साथ आप एडवेंचर्स एक्टिविटी (Adventure Activity) भी कर सकते हैं। यह जगह कई तरह के रोमांचक गेम जैसे वर्चुअल क्रिकेट, कोलंबस राइड, बंपर बोट्स आदि का मजा ले सकते हैं।

मिस्ट्री रूम

आप आपको भी जासूसों की तरह काम करना पसंद है, तो यह जगह आपको बेहद पसंद आएगी। यह जगह राजौरी गार्डेन (Rajouri Garden, Delhi) में स्थित है। आप अपने अंदर के जासूस को जानने के लिए मिस्ट्री रूम जा सकते हैं। यह जगह पर होने वाला गेम शरलॉक होम्स जैसा महसूस होगा। यहां पर आप जिस कमरे में बंद होंगे, उसी कमरे में पहेलियों, सुरागों, पहेलियों और रहस्यों के उत्तर छिपे होंगे, जिस सुलझाकर कमरे से बाहर आ पाएंगे।

Also Read: साल में एक बार खुलता है इस मंदिर का कपाट, रक्षाबंधन से है इसका खास रिश्ता

Tags

Next Story