Weight Gain Tips: भरपूर खाना खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा वजन, तो जानिए वजह

Weight Gain Tips: आज के समय में अधिकतल लोग बाहर का अनहेल्दी खाना खाते हैं, जिसकी वजह से वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है। इसी बीच कई लोगों से एक चीज छूट जाती है और वो है (How to gain weight) वजन कैसे बढ़ाया जाए। लोगों की शिकायत होती है कि वह हेल्दी चीजें खाते हैं, फिर भी उनका वजन नहीं बढ़ता है। अधिकतर लोग वजन न बढ़ने की समस्या से भी परेशान होते हैं। इसलिए इस विषय के बारे में बात करना अधिक जरूरी हो जाता है। अगर आप भी उनमें से एक है, जो खूब खाना खाते हैं, फिर भी वजन नहीं बढ़ रहा है, तो आज हम इस खबर के जरिए आपको बताएंगे कि प्रोटीन से भरपूर चीजों के खाने के बाद भी क्यों नहीं बढ़ रहा वजन।
सभी तरीकों के अपनाने के बाद भी क्यों नहीं बढ़ रहा वजन
- कई लोग नेचुरल ही पतले होते है क्योंकि उनके शरीर में बेसल मेटाबोलिक रेट काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके कारण शरीर के अंदर सेल का रिएक्शन तेजी से बढ़ जाता है।
- जिन लोगों में रिएक्शन तेज होगा, वह लोग जो भी चीजें खाएंगे वो जल्दी से पच जाता है। इसके कारण उनका वजन नहीं बढ़ता है। ये शरीर में होना एक नॉर्मल बात है, ये कोई बड़ी बीमारी नहीं है।
- दरअसल, ये कुछ बीमारियों की वजह से हो सकता है, जिसकी वजह से वजन न बढ़ना स्वभाविक है। इसके लिए आप जितना भी खाना खा लें या अच्छी डाइट कर लें।
- इसमें हाइपरथाइरॉयडिज़्म (Hypothyroidism) थायरॉइड ग्लैंड खुद से ज्यादा काम करना शुरू कर देता है।
- इसकी वजह से शरीर में Thyroidstimulating hormone (TSH) कम होने लगता है। T3 और T4 खून में ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे बेसल मेटाबोलिक का रेट बढ़ जाता है।
- वजन कम होना शुरू हो जाता है और शरीर के अंदर गतिविधियां तेज होने लगती हैं।
- अगर शरीर में शुगर का लेवल बढ़ जाएं, तो वजन कम होना शुरू हो जाता है। शुगर शरीर से यूरिन के जरिए बाहर निकलने लगता है। इससे वजन भी कम हो जाता है।
- जब शुगर का लेवल कंट्रोल हो जाता है, तो वजन बढ़ने लगता है।
- इस पर हेल्थ एक्सपर्ट्स द्धारा शोध की जा रही है कि शुगर को कंट्रोल कैसे करें और वजन भी न बढ़ें।
- कुछ ऐसी दवाइयां भी बनाई गई हैं, जिनसे शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है और उनसे वजन भी कम होता है।
- अगर पाचन तंत्र में दिक्कत हो जाएं, तो सीलिएक डिजीज या इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज होने का खतरा अधिक होता है।
- पाचन तंत्र खराब होने के कारण शरीर को सही ढंग से पोषण नहीं मिल पाता है। यही वजह है कि भर पेट खाना खाने के बाद भी वजन नहीं बढ़ता है।
- कई दवाई ऐसी होती हैं, जिनको खाने से वजन कम होने लगता है।
- गठिया बाई की दवाई से वजन कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें:- Navratri Fast Rules 2023: नवरात्रि उपवास के खास नियम,
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS