Mouth Ulcer Causes: मुंह में अल्सर होने के पीछे की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़ें ये रिपोर्ट

Mouth Ulcer Causes: मुंह में अल्सर होने के पीछे की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़ें ये रिपोर्ट
X
Mouth Ulcer Causes: अधिकतर कुछ लोग बार-बार मुंह में सफेद छाले होने की शिकायत करते हैं। लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता है कि इसके पीछे के कारण क्या हैं। चलिए जानते हैं कि मुंह में बार-बार छाले क्यों होते हैं।

Mouth Ulcer Causes: कई लोग मुंह में अल्सर होने की शिकायत करते हैं। यह अधिकतर हर कुछ दिनों में होता है। इसलिए ऐसे में यह जनना अधिक जरूरी है कि इसके पीछे की वजह क्या है? जब आपको इस समस्या के बारे में पता होगा, तभी आप इस समस्या से बच पाएंगे। वरना तो हर किसी को ये समस्या परेशान करती रहेगी। चलिए जानते हैं कि शरीर में किस चीज की कमी के कारण मुंह में अल्सर होते हैं।

मुंह में अल्सर होने के कारण

स्ट्रैस

मुंह के अंदर अल्सर होने का सबसे बड़ा कारण स्ट्रैस (Mouth ulcers because of stress) को माना जाता है। जैसे ही आप स्ट्रैस लेने लगते हैं, वैसे ही शरीर में हार्मोनल हेल्थ का बिगड़ना शुरू हो जाता है। शरीर में हार्मोन बढ़ते हैं, तो मुंह में अल्सर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, ज्यादा टेंशन और चिंता व्यक्ति के पेट और हाजमे को खराब कर देती है। इसकी वजह से मुंह में अल्सर हो जाते हैं।

टूथपेस्ट

अगर आपका टूथपेस्ट ज्यादा इंग्रीडिएंट्स वाला है, तो मुंह में अल्सर होने का खतरा ज्यादा होता है। मुख्यतौर पर सोडियम लॉरिल सल्फेट वाला टूथपेस्ट मुंह में छाले होने का कारण बन सकता है। इसलिए अपनी सेहत का ख्याल जरूर रखें, जिससे मुंह में अल्सर की समस्या नहीं होगी।

हार्मोनल हेल्थ में बदलाव

जब शरीर में हार्मोनल हेल्थ बिगड़ने लगती है, तो अल्सर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं, महिलाओं में प्रेगनेंसी या पीरियड्स के दौरान ज्यादा देखा जाता है।

इन फूड्स का सेवन करें

अल्सर होने का मुख्य कारण कुछ खाद्य पदार्थ में आर्टिफिशियल रंगों का मिलवाट होना है। इसके साथ ही मसालेदार भोजन, चॉकलेट, कॉफी, बादाम, मूंगफली, पनीर, टमाटर, स्ट्रॉबेरी और कई फास्ट फूड भी इसका कारण बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- World Polio Day 2023: विश्व पोलियो दिवस आज, जानें इसका इतिहास

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story