क्या हेल्दी और फीट रहने के लिए तेल को छोड़ देना है ठीक ? जानें क्या कहते हैं Experts

What Happens To Body When You Eliminate Oil Completely : आज के समय में अधिकतर लोग दिल की बीमारी (Heart disease) और ब्लड प्रेशर (Blood pressure) की समस्या से परेशान हैं। इन बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए ये लोग घी या रिफाइंड से परहेज करते हैं। वहीं जैतून के तेल या सरसों के तेल का सेवन करते हैं ताकि इन बीमारियों को कंट्रोल किया जा सके। इसके अलावा जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं वो ये सोचते हैं कि अगर वह ऑयल में बनी चीजों को नहीं खाएंगे तो तेजी से वजन कम हो जाएगा। मगर ऐसा नहीं है। आइए जानते हैं कि ऑयल से आपकी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है और आपको सेवन क्यों करना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आप अपने भोजन में तेल का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो यह भले ही आपके वजन को कम करने में मदद करें। मगर इससे आपको थकान और अस्वस्थता महसूस हो सकती है। क्योंकि तेल में कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते है।
खाना पकाने के लिए तीन बेहतरीन तेल
1-जैतून का तेल
जैतून में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। तेल का प्राथमिक एसिड मोनोअनसैचुरेटेड वसा होता है, जिसे ओलिक एसिड भी कहा जाता है और इसमें कैंसर विरोधी गुण भी होते हैं। इसका सेवन करने से मोटापा, मेटाबोलिक सिंड्रोम (Metabolic Syndrome) और टाइप 2 डायबिटीज जैसी बिमारियों को रोकने में मदद करता है। इसके साथ ही यह दिल के मरीजों के लिए भी अच्छा माना जाता है।
2- सरसों का तेल
सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसे दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा बनाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इसे खाना पकाने के लिए एक स्वस्थ विकल्प बनाता है। इसे एक निश्चित तापमान पर गर्म करने के बाद फिर से इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
3- घी (Ghee)
घी में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और हेल्दी फैट पाया जाता है, जबकि वसा का सेवन कम मात्रा में किया जाना चाहिए। कई रिसर्च से पता चलता है कि घी जैसे वसायुक्त खाद्य पदार्थ खाने से भोजन से आवश्यक विटामिन और खनिजों को अवशोषित करने में मदद मिल सकती है। इसलिए, घी में खाना पकाने से आपको भोजन से अधिक पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिल सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS