घास चरने से लेकर रंभाने तक गाय-भैंस की तरह बर्ताव करता इंसान, ये है दुनिया की सबसे अजीब बीमारी

What Is Boanthropy: सर्दी-खांसी, बुखार, सिर दर्द से लेकर कैंसर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक तक ऐसी बहुत सी बीमारियां हैं। जिनके बारे में आप और हम बहुत अच्छे से जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी अनोखी बीमारी के बारे में सुना या पढ़ा है, जिसे दुनिया की सबसे अजीब बीमारी कहा जाता है। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि ये बीमारी एक इंसान को गाय-भैंस की तरह हरकते करने पर मजबूर कर देती है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति गाय या भैंस की तरह घास चरने लगता है। जी हां, यह बड़ी ही हैरान करने वाली बीमारी, महिला या पुरुष किसी को भी हो सकती है। अब आप सोच रहे होंगे आखिर इस बीमारी का नाम क्या है?
दरअसल, इस बीमारी को बोएंथ्रोपी (Boanthropy) कहा जाता है। ये एक साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर है, इस बीमारी को दुनिया की सबसे रेयर बीमारियों की लिस्ट में रखा गया है। बोएंथ्रोपी से पीड़ित इंसान अपने हाथ और पैर जमीन पर रखकर गाय या भैंस की तरह चलता है। उसे ऐसा लगने लगता है कि वह इंसान नहीं बल्कि इन्हीं में से कोई एक जानवर है और उनकी तरह घास खाने की कोशिश करता है। कई केस में ये भी देखा गया है कि बोएंथ्रोपी हो जाने पर इंसान गाय या भैंस की तरह रंभाता भी है।
क्या है बोएंथ्रोपी की बीमारी? (What Is Boanthropy)
इसके बारे में अभी कई तरह की रिसर्च चल रही है। हालांकि, शुरुआती जो रिसर्च हैं उनमें पाया गया है कि जब व्यक्ति भ्रम की स्थिति में (state of delusion) होता है तो वह बोएंथ्रोपी का शिकार हो सकता है। ये बीमारी सम्मोहन के जरिए भी किसी इंसान को हो सकती है। हालांकि, अभी तक बहुत ज्यादा लोग इस बीमारी के शिकार नहीं हुए हैं, लेकिन जो इसकी चपेट में आये हैं वो बहुत ही खतरनाक परिणामों के शिकार हुए हैं। कई बार सपनों में भ्रम की स्थिति पैदा हो जाने से भी ये बीमारी हो सकती है।
जानिए असल जिंदगी में किसे हुई थी यह दुर्लभ बीमारी
बता दें कि यह बीमारी भ्रम पैदा होने के कारण भी हो रही है, यही कारण है कि इसके लिए आपको किसी साइकेट्रिस्ट (psychiatrist) से सलाह लेनी चाहिए। इस बीमारी से ग्रस्त होने पर मनोचिकित्सक आपकी काफी मदद कर सकते हैं। बोएंथ्रोपी का सबसे खतरनाक मामला नेबूकग्नेजर (Nebuchadnezzar) नाम के राजा में दिखा था। वह नव-बेबीलोनियन साम्राज्य के सबसे शक्तिशाली राजा थे, इस बीमारी का शिकार होने के बाद राजा गाय की तरह बर्ताव करने लगा और घास चरने लगता था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS