Sickle Cell Anemia से पीड़ित मरीज 50 साल से अधिक नहीं जी पाता, पढ़ें इस खतरनाक बीमारी के लक्षण और उपचार

Sickle Cell Anemia: केंद्र सरकार की ओर से देशभर में सिकल सेल एनीमिया को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसूख मंडाविया ने कहा है कि यह रोग बेहद खतरनाक है, इसलिए इसकी पहचान करना बेहद आवश्यक है। सिकल सेल से ग्रस्त लोगों को आज कार्ड दिए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि इस बीमारी के प्रति जागरुकता लाने के लिए सभी को मिल जुलकर प्रयास करना चाहिए। आप सोच रहे होंगे कि यह बीमारी क्या है, जिस पर नियंत्रण पाने के लिए केंद्र सरकार इतनी गंभीर क्यों हो गई है। दरअसल, यह एक जेनेटिक बीमारी है, जिसका उपचार न किया जाए तो ज्यादातर मरीजों की मौत 50 साल की उम्र से पहले ही हो जाती है। ये बीमारी खासतौर पर माता-पिता से बच्चों तक पहुंचती है। ये एक तरह का ब्लड डिसऑर्डर है, जिसमें ब्लड सेल्स का आकार बार-बार बदलता रहता है। यही कारण है कि शरीर में रेड ब्लड सेल्स सही ढंग से काम नहीं कर पाती है। इसकी वजह से शरीर में खून की कमी हो जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो सिकल सेल एनीमिया के कारण नसों में ब्लॉकेज हो जाता है। जिसकी वजह से शरीर में खून बनना बंद हो जाता है और शरीर के हिस्सों पर भी बुरा असर पड़ता है।
सिकल सेल एनीमिया के लक्षण
- अंगों को नुकसान होना
- शरीर के सभी हिस्सों में दर्द होना
- बॉडी में खून की कमी होना
- संक्रमण होना
- हाथ-पैरों में सूजन होना
- थकान महसूस होना
- देखने की समस्या
- प्यूबर्टी और ग्रोथ में देरी होना
सिकल सेल एनीमिया के कारण
सिकल सेल एनीमिया एक अनुवांशिक समस्या है, जो कुछ लोगों को जन्म के समय होती है। अगर हम आसान भाषा में कहें, तो जब किसी बच्चे के माता-पिता दोनों में सिकल सेल के जीन्स मिलते हैं, तो उस बच्चे को सिकल सेल की बीमारी होती है।
सिकल सेल एनीमिया का इलाज
सिकल सेल एनीमिया का वैसे अभी तक कोई इलाज नहीं मिलता है। इस बीमारी का इलाज हर मरीज के लिए अलग-अलग होता है। जिस व्यक्ति में जैसे लक्षण होते है, उसी आधार पर उसका इलाज किया जाता है। इस बीमारी में व्यक्ति में खासतौर पर खून की कमी हो जाती है और उसे इलाज के लिए खून ही चढ़ाना पड़ता है।
सिकल सेल का इलाज कई बार स्टेम सेल ट्रांसप्लांट या बोन मैरो के जरिए भी मरीज का इलाज किया जाता है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट ही सिकल सेल बीमारी का इलाज है, जो काफी मुश्किल होता है। इसके कई साइड इफेक्ट्स होते हैं। लेकिन हेल्दी डाइट को फॉलो करके व्यक्ति अपने शरीर को स्वस्थ रख सकता है।
ये भी पढ़ें:- Migraine Treatment: सिर के आधे हिस्से में हो रहा तेज दर्द, तो अपनाएं ये टिप्स
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS