खोई हुई वर्जिनिटी को लाया जा सकता है वापस? यहां पढ़िए शारीरिक संबंध को लेकर डराने वाले मिथ्यों की सच्चाई

What Virginity Reverse Surgery: "वर्जिनिटी" और "फिजिकल संबंध बनाने" का मतलब अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग होता है। कई लोग पहली बार संबंध बनाने में बहुत चिंतित महसूस करते हैं। जो कि बहुत ही आम सी चिंता है। आपने दोस्तों के बीच और इंटरनेट पर इससे जुड़ी ना जाने कितनी ही अफवाहों और मिथकों के बारे में सुना होगा, जिन्हें सुनकर आपको बहुत डर भी लगा होगा। यहां समझना वाली बात ये है कि संबंध बनाने से पहले, इसके दौरान और बाद में आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे की वर्जिनिटी खोने यानी की पहली बार संबंध बनाने के बाद महिलाओं की बॉडी में किस तरह के बदलाव आने लगते हैं। साथ ही हम वर्जिनिटी और संबंध बनाने के बारे में कुछ आम लेकिन डराने वाले मिथकों पर भी बात करेंगे और जानेंगे कि लोग पहली बार संबंध बनाने के लिए कैसे तैयार होते हैं?
वर्जिनिटी क्या होती है?
वर्जिनिटी वह अवस्था होती है, जिसमें किसी महिला ने शारीरिक संबंध ना बनाए हो और उनके हाइमन में छेड़छाड़ न हुआ हो। हाइमन एक पतला टिशू होता है, जो वजाइना की एंट्रेंस पर स्थित होता है। जब कोई भी महिला पहली बार शारीरिक संबंध बनाती है तो ये हाइमन खिंच या फट सकता है। अब यहां सबसे बड़ा मिथ्य जो लोगों में फैला हुआ है, वह ये हैं कि अगर किसी लड़की का हाइमन खुला है तो वह वर्जिन यानी कुंवारी नहीं है। लेकिन हाइमन का किसी लड़की की वर्जिनिटी से कोई संबंध नहीं है। ये बॉडी का एक हिस्सा है, जो अन्य अंगों की तरह अलग-अलग हो सकता है। यानी की कुछ लड़कियों में जन्म से ही हाइमन खुला हुआ होता है।
बिना शारीरिक संबंध बनाए लूज हो सकती है वर्जिनिटी?
भारत में कई लोगों का मानना होता है कि बिना शारीरिक संबंध बनाए लड़कियों की वर्जिनिटी लूज नहीं होती है। लेकिन ये मिथ्या है, दरअसल लड़कियों में वर्जिनिटी को हाइमन की सुरक्षा से जोड़कर देखा जाता है। जैसे कि हमने आपको बताया कि महिलाओं में हाइमन के अंदर छेड़ होने या खुलने के लिए शारीरिक संबंध बनाने जरुरी नहीं होते हैं। ऐसे बहुत से कारण हैं जिनके चलते बिना शारीरिक संबंध बनाए भी हाइमन खुल सकता है।
- साइकिलिंग
- टैम्पोन का इस्तेमाल करना
- मास्टरबेशन
- स्विमिंग
- एथलेटिक एक्टिविटीज के कारण भी हाइमन खुल सकता है।
वर्जिनिटी को वापस पाया जा सकता है?
ऐसे बहुत से लोग होंगे, जिनके मन में ये सवाल आया होगा कि जिस तरह बिना शारीरिक संबंध बनाएं वर्जिनिटी को खोया जा सकता है। ठीक उसी तरह क्या वर्जिनिटी को दोबारा वापस पाया जा सकता है? तो आपके इस सवाल का जवाब है, जी हां, आप वर्जिनिटी को वापस पा सकती हैं। मॉडर्न जमाने और नयी तकनीकों से ये काम भी मुमकिन हो गया है। अब आप एक छोटी सी हाइमन रिपेयर सर्जरी की मदद से अपनी वर्जिनिटी वापस पा सकती हैं। इस सर्जरी में डॉक्टर महिलाओं में हाइमन को पहले की तरह ही वापस ला सकते हैं, इस सर्जरी का नाम हाइमनोप्लास्टी (hymenoplasty) है।
संबंध बनाते समय क्या हो रहा होता है?
सेक्स करते समय, लोग आमतौर पर हृदय गति में वृद्धि, मांसपेशियों में तनाव और ब्लड प्रेशर जैसे शारीरिक परिवर्तनों का अनुभव करते हैं। सेक्स से पहले और उसके दौरान शरीर हार्मोन रिलीज करता है। ये वजाइना में लिक्विड की मात्रा को बढ़ाते हैं या पुरुष जननांग में ब्लड फ्लो को बढ़ाते हैं, जिससे इरेक्शन होता है। एक व्यक्ति को अपनी हृदय गति तेज महसूस हो सकती है और उनका शरीर सेक्स के दौरान ज्यादा सेंसिटिव हो जाता है। लोगों को सेक्स मानसिक और शारीरिक दोनों कारणों से अच्छा लगता है। मस्तिष्क हार्मोन बनता है, जो यौन आनंद का समर्थन करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS