जब चेहरे पर हो जाएं पिंपल्स तो करें ये उपाय

मेरी उम्र 25 साल है। पहले मेरी स्किन काफी क्लीन थी। लेकिन अब मेरे चेहरे पर काफी पिंपल्स हो गए हैं। इन्हें ठीक करने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?
- अस्मिता, रायपुर
स्किन पर ऑयल, डस्ट जमा होना पिंपल्स की सबसे बड़ी वजह है। इसके लिए स्किन की सफाई, हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। कई बार हार्मोनल चेंजेस की वजह से भी यह समस्या हो जाती है। मानसिक तनाव भी चेहरे पर पिंपल्स होने का एक कारण है। इसके लिए आप डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें। वे आपका ब्लड टेस्ट करवाएंगे। पिंपल्स से बचने के लिए अपनी डाइट में फलों, सब्जियों को शामिल करें। ड्राय स्किन पर भी मुंहासे होते हैं। इसलिए स्किन को मॉयश्चराइज रखें। अच्छे मॉयश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे मुंहासे होने की संभावना कम हो जाती है।
मेरी उम्र 39 साल है। मेरे बालों में काफी डेंड्रफ हो रही है। आप कोई ऐसा घरेलू उपाय बताएं, जिससे डेंड्रफ से छुटकारा मिल सके।
- लवन्या, कोरबा
वैसे तो डेंड्रफ कॉमन प्रॉब्लम है। लेकिन अपने लाइफस्टाइल, डेली रुटीन में कुछ बदलाव किए जाएं तो इससे बचा जा सकता है। डेंड्रफ होने पर नीम का तेल लगाना यूजफुल होता है। नीम के तेल में विटामिन-ई पाया जाता है, जो बालों से डेंड्रफ को कम करता है। नीम का तेल नेचुरल एंटीफंगल का काम भी करता है। नीम के तेल में कपूर (कुटा हुआ) मिलाकर लगाएं। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धोएं। शैंपू से स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें। इससे स्कैल्प पर जमी गंदगी, एक्सेस ऑयल निकल जाएगा। हल्के गुनगुने पानी से शैंपू निकालें, कंडीशनर लगाएं। पांच मिनट बाद कंडीशनर को ठंडे पानी से निकालें। ऐसा करने से डेंड्रफ दो हफ्ते में खत्म हो जाती है। इसके अलावा बालों से डेंड्रफ खत्म करने के लिए 5-6 गुड़हल के फूलों को उबालें। उबलने के बाद इन्हें पीसकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसमें तीन चम्मच गुनगुना नारियल का तेल मिलाएं। इससे धीरे-धीरे स्कैल्प की मसाज करें। दो घंटे बाद बालों को धो लें। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एमिनो एसिड होता है। जिससे डेंड्रफ खत्म होती है, बाल मजबूत होते हैं।
मेरी उम्र 27 साल है। मेरा कलर सांवला है। मैं अपने बालों पर कलर करवाना चाहती हूं। आप मुझे कोई ऐसा कलर बताएं, जो मेरे स्किन टोन पर अच्छा लगे।
- भाविका, चांपा
सांवली त्वचा वाली लड़कियों पर ब्लू-ब्लैक, कॉफी-ब्राउन, मीडियम एस ब्राउन, मीडियम गोल्डन ब्राउन और साफ्ट एंड पिपर जैसे कलर बहुत अच्छे लगते हैं। इस तरह के कलर आपके बालों पर सूट करेंगे। इससे आपका लुक भी अच्छा नजर आएगा।
मेरी उम्र 22 साल है। मैं हेयर रिमूव करने के लिए हेयर रिमूविंग क्रीम यूज करती हूं। लेकिन इसके बाद मेरी स्किन पर दाने निकलने लगते हैं। ऐसा क्यों होता है, कृपया समाधान बताएं।
- शिवानी, बिलासपुर
आपकी स्किन काफी सेंसिटिव है। इसी वजह से आपकी स्किन पर दाने निकलते हैं। आप हेयर रिमूवल के लिए पर्ल्स लाइट लेजर टेक्नीक का सहारा ले सकती हैं। इससे बाल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। तीन-चार सिटिंग में हेयर पूरी तरह रिमूव हो जाते हैं। इस तरह आप अनचाहे बालों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकती हैं।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS