Chennai Tour: पत्नी संग बना रहे रोमांटिक ट्रिप का प्लान, तो चेन्नई सबसे बेस्ट ऑप्शन

Chennai Tour: पत्नी संग बना रहे रोमांटिक ट्रिप का प्लान, तो चेन्नई सबसे बेस्ट ऑप्शन
X
Chennai Tourist Place: कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें घूमना काफी पसंद होता है। ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए चेन्नई बेस्ट ऑप्शन होगा। आज हम आपको बताएंगे कि चेन्नई में आप किन जगहों पर घूम सकते हैं।

Chennai Tourist Place In Hindi: मौका मिलने पर हर किसी को घूमना काफी पसंद होता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, दोस्तों के साथ घूमना पसंद करते हैं, कुछ परिवार तो कुछ अकेले ही घूमना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी वाइफ के साथ एक रोमांटिक ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो आप चेन्नई जा सकते हैं। कपल्स के घूमने के लिए चेन्नई हमेशा बेस्ट ऑप्शन रहता है। इसलिए आज हम आपको चेन्नई की कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी वाइफ के साथ घूमने जा सकते हैं।

मरीना बीच

मरीना बीच दुनिया भर के समुद्री तटों में से दूसरा सबसे बड़ा है। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लगी रहती है। चेन्नई में जब लोग गर्मी से बेहाल हो जाते हैं, तो इस बीच के किनारे जाके ठंडी हवा का मजा लेते हैं। अगर आप चेन्नई जाएं, तो इस बीच पर घूमने जरूर जाएं।

Also Read: Bhopal Tourism Place: अच्छी जगह घूमने का है मन, तो एक बार भोपाल जरूर जाएं

नागलपुरम जलप्रपात

अगर आप को प्रकृति और पानी से प्रेम है, तो आप नागलपुरम जलप्रपात घूमने जरूर जाएं। ये आपको चेन्नई के उमस और गर्मी भरे मौसम से काफी राहत देगी। इसके अलावा आप यहां पर जंगल ट्रैकिंग कर सकते हैं।

अष्टलक्ष्मी मंदिर

अगर आप चेन्नई की यात्रा पर हैं, तो आप माता लक्ष्मी के अष्टलक्ष्मी मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं। ये मंदिर माता लक्ष्मी को समर्पित है। ये मंदिर समुंद्र के पास है, जिस वजह से सुबह और शाम का नजारा काफी मनमोहक होता है।

अजूरी बे

चेन्नई की यात्रा के समय आप अजूरी बे कैफे में खाना खाने के लिए जा सकते हैं। ये रेस्टोरेंट चेन्नई के मशहूर रेस्टोरेंट्स में से एक है। आप यहां पर अपनी बीवी के साथ एक रोमांटिक लंच या डिनर कर सकते हैं। यहां पर चेट्टीनीड थाई, समुद्री भोजन, दक्षिण भारतीय भोजन, चाइनिज और कॉन्टिनेंटल भोजन भी मिलता है।

इलियट बीच

आप चेन्नई के इलियट बीच पर भी जा सकते हैं। ये बीच डच नाविक कार्ल श्मिट की याद में बनाया गया है। यहां पर आपको शांत माहौल मिल सकता है, जहां आप घंटों तक अपने पार्टनर के साथ आराम से समय बिता सकते हैं।

Tags

Next Story