High Blood Pressure से हैं परेशान, तो खाएं ये फल तुरंत मिलेगा फायदा

Fruits To Control High Blood Pressure: भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज काफी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा इसलिए होता है। क्योंकि, लोगों को खाने में नमक की मात्रा अधिक होती है। दरअसल, भारत के लोग खाने में नमकीन खाना ज्यादा खाते हैं। इसलिए लोगों को हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या ज्यादा होती है। इसके अलावा लोग ऑयली और प्रोसेस्ड फूड के सेवन करने से भी हाई ब्लड प्रेशर की काफी समस्या होती है। आज हम आपको कुछ फलों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से आपके हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
केला
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो अपनी डाइट में केले को जरूर शामिल करें। केले में पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है।
Also Read: Eye Flu In Delhi: दिल्ली में बढ़ रहा Eye Flu का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
सेब
ऐसा कहा जाता है कि ''An apple a day, keeps the doctor away''। इसका हिंदी में मतलब ये होता है कि अगर आप रोज अपनी डाइट में एक सेब खाते हैं, तो आप बीमारियों से दूर रहते हैं। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
संतरा
अक्सर हम संतरे का सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए करते हैं। इसमें सिट्रस एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि संतरे का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS