जानें भोजन के साथ फल क्यों नहीं खाने चाहिए?, ये है Fruits के सेवन करने का सही Time

जानें भोजन के साथ फल क्यों नहीं खाने चाहिए?, ये है Fruits के सेवन करने का सही Time
X
फल खाने से डाइट (Diet) थोड़ी अलग हो जाती है और फलों (Fruits) से आपको जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं।

Health Tips: फल खाने से डाइट (Diet) थोड़ी अलग हो जाती है और फलों (Fruits) से आपको जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि बेहतर स्वास्थ्य (Health) के लिए दिन में तीन बार सब्जियां खानी चाहिए, वैसे ही फलों को भी अपनी डाइट में शामिल करना भी उतना ही जरूरी है, लेकिन अगर आप फल को भोजन के साथ खाते हैं तो इनमें पाएं जाने वाले जरूरी पोषक तत्व आपको उतनी मात्रा में नहीं मिल पाते हैं, जितने मिलने होते हैं। यह कई बार आपके लिए कई परेशानियां भी खड़ा कर सकते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, प्रत्येक भोजन को एक विशेष तरीके और समय पर खाना चाहिए। भोजन को डेयरी, सब्जियों या मांस के साथ मिलाना आपके शरीर के लिए कई तरह से हानिकारक हो सकता है। किसी भी अन्य भोजन की तुलना में फल जल्दी टूट जाते हैं। इसे किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ के साथ मिलाने से शरीर में विषाक्त पदार्थों का निर्माण हो सकता है, जिसे 'अमा' के नाम से जाना जाता है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि खाद्य पदार्थों की जोड़ी पाचन प्रक्रिया को कम कर सकती है। फलों को पेट में तब तक रहना पड़ता है, जब तक कि सबसे भारी भोजन पच नहीं जाता। जिससे शरीर के लिए पोषक तत्वों को अवशोषित करना मुश्किल हो जाता है, जो आपके लिए कई बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधित परेशानिया का खतरा बढ़ा सकता है। इसके अलावा, दूध और दही जैसे डेयरी उत्पादों के साथ फल खाने से स्किन पर मुंहासे, सोरायसिस और एक्जिमा हो सकते हैं।

कब खाने चाहिए फल

-आप अपनी भूख को कम करने के लिए इसे अपने भोजन के बीच में नाश्ते के रूप में भी ले सकते हैं। भोजन के बीच फल खाने से आपको आवश्यक विटामिन और खनिज मिल सकते हैं।

-फल खाने का सबसे अच्छा समय सुबह 11 बजे या शाम 4 बजे है। अगर आपने अपना नाश्ता और दोपहर का भोजन देर से किया तो फल खाने के लिए 30 से 40 मिनट तक प्रतीक्षा करें।

-शाम को फल खाने से नींद का कार्यक्रम और पाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए, आयुर्वेद शाम 4 बजे से पहले या सूर्यास्त से पहले फल खाने की सलाह देता है।

कच्चे फल खाने के फायदे

कच्चे फलों का सेवन करने से आपको कई पोषक तत्व मिलते है। यह आपको हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है। जिससे आपके वजन को कम करने में मदद मिलती है।

Tags

Next Story