Valentines Week में क्यों मनाया जाता है Kiss Day, जानिए किसिंग आपके शरीर के लिए कितनी फायदेमंद

Kiss Day 2023 Significance and Health Benefits: वैलेंटाइन वीक अब खत्म होने वाला है, इस हफ्ते में प्यार के रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे शामिल होते हैं। Valentines Week में हर दिन का अपना अलग महत्व होता है। जो लोग रिलेशनशिप में होते हैं, वह अपने पार्टनर को गिफ्ट्स देते हैं और उनके साथ रोमांटिक समय बिताते हैं। ऐसे में वैलेंटाइन्स वीक के आखिरी के दूसरे दिन को किस डे के रूप में मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को लोग अपने पार्टनर के साथ Kiss Day 2023 मनाते हैं।
कैसे और क्यों मनाया जाता है किस डे
कपल्स इस दिन एक-दूसरे को किस करके अपने रिश्ते को मजबूत कर देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि किस डे के दिन आपके पार्टनर को यह अहसास होगा कि आप अपने रिश्ते और भावनाओं को लेकर कितने भावुक हैं। किस करना एक छोटी लेकिन बहुत ही अहम Physical Expression है, जो आपके पार्टनर को ये बताती है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। बता दें कि किस डे को लोग अलग-अलग लोगों के अलग-अल तरीके से मनाते हैं। कुछ लोग अपने पार्टनर को रोमांटिक जगह पर ले जाकर किस करते हैं, वहीं कुछ लोग अपने घरों को सजाते हैं और एक इंटेंस किस के जरिए अपनी भावनाओं को जताते हैं।
किस करने के होते हैं ढेरों फायदे
बता दें कि अपने पार्टनर को किस करना तब तक गलत नहीं हो सकता है, जब इसके लिए दोनों लोगों की रजामंदी हो। अगर दो लोगों की सहमति है, तो आपकी ये किस बहुत ही मैजिकल भी हो सकती है। साथ ही, आपको ये जानकार हैरानी होगी कि किस करने के बहुत से स्वास्थ संबंधी फायदे भी होते हैं।
1. Reduction in blood pressure
जब आप उत्साह से किसी को किस करते हैं, तो आपके दिल की धड़कन स्वस्थ तरीके से तेज हो जाती है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है।
2. Kissing reduces headache
सिरदर्द या मासिक धर्म में क्रैंप्स होने पर किस करना आपको बहुत आराम दे सकता है।
3. Happy hormones increase
अगर आप स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं, तो किसिंग आपको बेहतर महसूस करा सकती है। यह आपको रिलैक्स करने में मदद करती है।
4. Calorie Burn
किस करना एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। इससे आप कुछ कैलोरी काम कर सकते हैं।
5. Sexual Compatibility
किस से आप अपने पार्टनर की सेक्सुअल कंपैटिबिलिटी का अनुमान लगा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS