Winter Care Tips: रात को स्वेटर पहनकर सोने वाले सावधान! कहीं सर्दी का खौफ न बन जाए जी का जंजाल

Avoid Sweater While Sleeping: सर्दी (Winter) का मौसम कपड़ों की लेयर वाला मौसम होता है, इस असमय में कोई भी इंसान एक या दो नहीं 3-4 कपड़ों की लेयर पहनता है। जैसे-जैसे समय के साथ ठंड बढ़ती जाएगी वैसे कपडे भी बढ़ जाते हैं। शरीर को गर्माहट देने के लिए लोग बहुत से जातां करते हैं, नहीं तो ठंड में ठिठुर के इंसान बीमार पड़ जाता है। कभी-कभी तो इतनी कड़ाके की ठंड होती है, कि हम रात में सोते वक्त भी स्वेटर पहनकर ही अपनी रजाइयों में घुस जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, अक्सर घर में मम्मी कहती हैं कि स्वेटर पहनकर नहीं सोते हैं। क्योंकि इससे हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर सोते समय आपको स्वेटर क्यों नहीं पहनना चाहिए:-
- स्किन प्रॉब्लम
स्वेटर आदि ऊनी चीजों को बनाने के लिए ज्यादातर आर्टिफिशियल प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है, अगर आप स्वेटर पहनकर सोते हैं तो आपको स्किन एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है। सर्दियों में रूखी त्वचा के कारण खुजली एक आम समस्या है, लेकिन लगातार स्वेटर पहन कर सोने से यह काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
- दम घुटना
स्वेटर आसपास के वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन को ब्लॉक कर देता है, इस वजह से कई बार भारी कपड़े पहनने के कारण आप बंधा-बंधा सा महसूस करते हैं। इस वजह से घुटन और घबराहट हो सकती है। इसलिए अगर आपको सांस से जुड़ी समस्याएं है तो रात में स्वेटर पहनकर सोना आपको काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
- ठंड बर्दाश्त करने की क्षमता पर असर
अगर आप ज्यादा समय तक ऊनी कपड़े पहनकर रखते हैं तो शरीर की ठंड बर्दाश्त करने की आदत छूट सी जाती है। ऐसे में अगर आपको बाहर जाना है तो गर्म कपड़े पहनकर जाना बहुत जरुरी है। लेकिन अगर आप सोते वक्त गर्म कपड़े ना पहने तो आपके शरीर को बंदिश थोड़ी कम महसूस होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS