Winter Care Tips: सर्दियों में भूलकर भी न करें आइसक्रीम जैसी ठंडी चीजों का सेवन, इन आसान टिप्स से रखें सेहत का ख्याल

Winter Care Tips: सर्दियों में भूलकर भी न करें आइसक्रीम जैसी ठंडी चीजों का सेवन, इन आसान टिप्स से रखें सेहत का ख्याल
X
Winter Care Tips: सर्दियों की मौसमी बीमारियों से रखें अपना खास ख्याल, देखें ये जबरदस्त विंटर केयर टिप्स

Women Health Tips: सर्दी के मौसम (Winter Season) में अपने शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादातर महिलाएं हेल्दी लाइफस्टाइल (Healthy Lifestyle) अपनाने में जुट जाती हैं। मौसम के बदलने के साथ ही डाइटिशियन भी सर्दियों में घी, ड्राई फ्रूट्स, गुड़, अदरक, शकरकंद, गाजर, सरसों का साग और केसर जैसी चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें सर्दियों के मौसम में आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स जैसी ठंडी चीजों का सेवन करने की क्रेविंग्स होती है। आपको ये जानकर हैरानी नहीं होगी कि सर्दियों में ठंडी चीजें खाने से सेहत को कई नुकसान होते हैं। आइए देखें सर्दियों में ठंडी चीजों का सेवन करने से क्या नुकसान होता है:-

पेट संबंधी समस्याएं

सर्दियों में ठंडा खाना खाने से आपको पेट की कई समस्याएं घेर लेती हैं। सर्दियों में ठंडी चीजों खाने से आपको पेट में सूजन, ऐंठन, पेट फूलना, थकान महसूस होना और पाचन तंत्र वीक होने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

शरीर का तापमान हो जाता है कम

सर्दी के मौसम में बाहर का तापमान काफी कम हो जाता है। ऐसे में ठंडी चीजें खाने से आपकी बॉडी का टेंप्रेचर भी कम होता है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन पर गंभीर प्रभाव होता है और आपका खून जमने लगता है।

गले में हो सकता है इंफेक्शन

सर्दियों में ठंडी चीजें खाने से आपको गले का इंफेक्शन होने की संभावना है। सर्दी के मौसम में आपको कोल्ड कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स और ठंडे जूस आदि का सेवन करने से आपको गले में खुजली, जलन और इरिटेशन होने लगती है। ऐसे में गले का ख्याल रखने के लिए आप गर्म दूध, सूप, और हर्ब्स आदि का सेवन कर सकते हैं।

जुकाम होने का खतरा

सर्दी के मौसम में बॉडी काफी सेंसटिव हो जाती है, ऐसे में ठंडी चीजों का सेवन करना बीमारी को न्यौता देने जैसा होता है। बता दें कि सर्दियों के दौरान ठंडी चीजें खाने से आप खांसी, जुकाम, बुखार और मौसमी फ्लू जैसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।

Tags

Next Story