Fashion Tips: विंटर सीजन में इन Warm Coats के साथ खुद को ऐसे करें स्टाइल

Winter Fashion Tips: मौसम चाहें कोई भी हो कॉलेज गोइंग गर्ल्स (College going Girls) और वर्किंग वूमेन (Working Women) अपने आउटफिट्स का काफी ख्याल रखती हैं। वहीं विंटर सीजन (Winter Season) में फीमेल कोट कैरी करना बहुत पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप सर्दियों में कोट पहन कर बाहर जा रही हैं, तो आपको इन दिनों किस तरह के कोट्स फैशन ट्रेंड (Coats In Fashion Trend) में हैं, इस बात का ध्यान देना चाहिए। वरना आप फैशन आउटडेटेड (Fashion Outdated) नजर आएंगी। ऐसा आपके साथ न हों इसलिए आपको फैशन के मामलें में अपटूडेट (Fashion Uptodate) रहने की जरूरत है। तो आज की इस स्टोरी में हम आपको विंटर फैशन (Winter Fashion Tips) से जुड़ी कुछ बातें बताएंगे।
लैदर कोट (Leather Coats)
लैदर कोट हर कलर में अच्छा लगते हैं। आप इसे किसी भी ऑकेजन पर कैरी कर सकती हैं। लैटर कोट आपके प्रोफेशनल और पर्सनल, दोनों ही तरह के लुक को सूट करता है। ये आपको सर्दी से बचाने के साथ- साथ फैशनेबल लुक भी देता है। लेकिन इसे कैरी करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे ठीक ढंग से कैरी किया जाए। लैदर कोट के साथ आप लैदर पैंट के पेयरिंग करें ये आपको स्टाइलिश दिखाता है। कोट के नीचे स्मॉल साइज के कट स्लीव्स गर्म स्वेटर भी पहनें। इसके अलावा आप अपनी वनपीस ड्रेस के साथ भी लैदर कोट पेयर कर सकती हैं। लैदर कोट्स के कलर्स में ब्राउन, ब्लैक और रेड अच्छे ऑप्शंस हैं।
चेक डिजाइन कोट (Check Design Coat)
हममें में से काफी लोगों को चेक डिजाइन की ड्रेसेस पसंद आती हैं, तो चेक प्रिंट वाले कोट भी एक अच्छा ऑप्शन होते हैं। ऐसे कोट में आप अट्रैक्टिव नजर आती हैं। चेक प्रिंटेड कोट्स लॉन्ग या स्मॉल दोनों ही साइज में होते हैं तो आप इसे अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं। इन कोट्स में आपको बहुत से पैटर्न मिल जाएंगे। जहां तक इनमें कलर्स की बात है, व्हाइट और ब्लैक कलर्ड चेक प्रिंटेड कोट काफी स्टाइलिश लगते हैं। ये काफी थिक फैब्रिक के होते हैं, जिससे इनमें ठंड भी नहीं लगती है। इन्हें आप किसी भी ड्रेस पर पहन सकती हैं।
शिमर कोट (Shimmer Coat)
शिमर कोट आपके मॉडर्न लुक में चार चांद लगाने का काम करता है। ये एक पार्टी वियर कोट है जिसे आप वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ पेयर कर सकती हैं। इसके अलावा फ्रेंड्स के साथ क्लब में जाने पर भी आप शिमर कोट कैरी कर सकती हैं। वेस्टर्न आउटफिट के अलावा आप इसे साड़ी पर भी कैरी कर सकती हैं। इस ड्रेसअप में आपका लुक लाजवाब नजर आएगा और आप ठंड से भी बची रहेंगी।
फर कोट (Fur Coat)
फर कोट काफी पुराना स्टाइल है जो आज कई सालों बाद भी बरकरार है। आज भी तगड़ी सर्दी से बचने के साथ फैशनेबल लुक के लिए यंग वूमेन फर कोट कैरी करना पसंद करती हैं। इसे कैरी करके आप ठंड से तो बचती ही हैं साथ ही आपका स्टाइलिश लुक निकल कर आता है। इसका फैब्रिक बहुत सॉफ्ट और वॉर्म होता है। इसे कैरी करने से कोजीनेस फील होता है। इनमें कलर्स के भी काफी ऑप्शन बोते हैं। इन्हें आप साड़ी, सूट या फिर किसी ड्रेस पर कैरी कर सकती हैं।
वेलवेट कोट (Velvet Coat)
वेलवेट फैब्रिक भी विंटर सीजन में बहुत काम आता है। इसे पहनने के बाद एक रॉयल लुक सामने बाद है। आजकल मार्केट में बेहतरीन क्वालिटी में कई तरह के वेलवेट कोट्स मौजूद हैं। इनमें एंब्रॉयडरी वर्क एक अलग ही लुक देता है। आप ऑकेजन के हिसाब से इसे भी ट्राई कर सकती हैं। इनमें नेवी ब्लू, मैरून, बॉटल ग्रीन, ब्लैक जैसे कलर्स अवेलेबल होते हैं जो काफी पसंद किए जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS