Winter Health Tips: सर्दियों में रोज ऐसे करें छुहारे का सेवन, मिलेंगे 10 बडे़ फायदे

Winter Health Tips: सर्दियों में रोज ऐसे करें छुहारे का सेवन, मिलेंगे 10 बडे़ फायदे
X
छुहारे की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

Winter Health Tips: छुहारे (Dry dates) को सूखे मेवे में शामिल किया जाता है। खजूर (Dates) को सुखाकर इसे बनाया जाता है। छुहारे की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। डायबिटीज के रोगी भी डॉक्टर से पूछकर सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं।

ऐसे करें सेवन

1-भूख बढ़ाने के लिए इसकी गुठली निकाल कर दूध में उबाल कर खाने से खाना सही ढंग से पचता है और शरीर पुष्ट होता है।

2-श्वांस (अस्थमा) रोगी रोज सुबह दो छुहारे चबा-चबा कर खाएं, लाभ होगा।

3-शरीर में होने वाली जलन को दूर करने के लिए, छुहारे को पानी में खूब भिगोकर नरम होने पर मसल कर उसी पानी को छान कर पिएं, जलन से राहत मिलेगी।

4-घाव लगने पर छुहारे की गुठली को पानी के साथ घिसकर लगाने से घाव भरता है।

5-सर्दी-जुकाम परेशान करे तो एक गिलास दूध में तीन-चार छुहारे, पांच काली मिर्च और एक छोटी इलायची डाल कर दूध खूब उबालें। दूध में एक चम्मच देशी घी डालकर पीकर सो जाएं, राहत मिलेगी।

6-बुजुर्ग लोगों को बार-बार पेशाब आने की परेशानी हो तो रोज रात को सोते समय दूध के साथ दो छुहारे खिलाएं।

7-गला बैठ जाए या आवाज फटने पर दो छुहारे दूध में उबाल कर खाएं। ऊपर से दूध पीकर सो जाएं। इसके बाद पानी पीने से परहेज करें, लाभ होगा।

8-बच्चा बिस्तर गीला करता है तो उसे भी रात में छुहारे वाला दूध पिलाएं।

9-दांतों की परेशानी में छुहारा चबा कर दूध पीने से राहत मिलती है।

10 -मौसमी खांसी होने पर छुहारे को देशी घी में भून कर दिन में दो बार खाना हितकर है। खांसी के साथ ही जुकाम, बलगम और छींंक आने से भी राहत मिलेगी।

नोट : छुहारे का अधिक मात्रा में सेवन ना करें। यहां बताए गए उक्त सभी उपाय, उपचार सामान्य हैं। प्रयोग करने से पहले अपने वैद्य जी या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।

Tags

Next Story