Winter Problems: सर्दियों में ज्यादा नींद आने के पीछे की ये है वजह, जानिए बचाव के तरीके

Winter Problems: सर्दियों में ज्यादा नींद आने के पीछे की ये है वजह, जानिए बचाव के तरीके
X
Winter Problems: सर्दी के मौसम में थकान और आलस आना एक आम समस्या है। अगर आपको इस वजह से परेशानी होती है, तो आप टेंशन न लें। हम आपके लिए कुछ आसान उपाय लेकर आए हैं, जिनसे परेशानी नहीं होगी।

Winter Problems: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में थकान और आलस आने लगता है। सुबह के वक्त गर्म-गर्म रजाई से निकलने का मन भी नहीं करता है। इस दौरान हमें ज्यादा नींद आती है। जब हम लोगों से पूछते हैं, तो कहा जाता है कि मौसम में बदलाव की वजह से ऐसा हो रहा है। लेकिन शायद आपको इसके पीछे के कारण नहीं पता होंगे। चलिए जानते हैं कि सर्दियों में ज्यादा नींद क्यों आती हैं...

मौसम में बदलाव आना

सर्दियों में तापमान कम हो जाता है और दिन छोटे होने लगते हैं। इसी वजह से शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाती है। जब शरीर में विटामिन-डी की कमी होती है, तो व्यक्ति को ज्यादा थकान और नींद जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही, मौसम ठंडा होने की वजह से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इसके कारण ज्यादा नींद आना, ज्यादा भूख लगना जैसी समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।

फिजिकल एक्टिविटी कम करना

सर्दियों के शुरू होती ही ज्यादातर लोग एक्सरसाइज करना बंद कर देते हैं। एक ही जगह पर बैठे रहना लोग ज्यादा पसंद करते है। इसी वजह से शारीरिक गतिविधि कम होने के कारण ज्यादा नींद और आलस जैसी परेशानियां हो सकती है।

खानपान में बदलाव होना

सर्दियों में दूध, दही, घी जैसी चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं। आपको पता हो तो डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा सेवन करने से नींद की सबसे ज्यादा समस्या होती है।

सीजनल इफेक्ट डिसऑर्डर होना

मौसम में बदलाव होने का असर व्यक्ति की मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। उसमें से एक सीजनल इफेक्टिव डिसऑर्डर है ये डिप्रेशन का एक तरीका है। इसे मौसम से जोड़कर देखा जाता है। आमतौर पर ये डिसऑर्डर गर्मियों में भी होता है। लेकिन गर्मियों की तुलना में सर्दियों में इसके मामले ज्यादा देखे जाते हैं। इसमें गुस्सा आना, चिड़चिड़ापन और तनाव होने जैसे लक्षण महसूस होते हैं।

इन तरीकों से करें बचाव

  • दिन के समय धूप जरूर लें।
  • मौसमी सब्जियां और फल खाएं।
  • सर्दियों में रोजाना 20 से 30 मिनट व्यायाम करें।
  • सुबह समय पर उठने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें:- Ayurveda Plants: सर्दियों मेें घर पर जरूर उगाएं ये पौधे, Heallth के लिए बेस्ट

Tags

Next Story