Vermicelli Dosa: सर्दियों में फटाफट बनाए सेवइयां चीला, ये रही रेसिपी

Vermicelli Dosa: सर्दियों में फटाफट बनाए सेवइयां चीला, ये रही रेसिपी
X
Vermicelli Dosa: बिस्तर से उठते ही घर की महिलाओं के दिमाग में यह बात आती है कि खाना या नाश्ता क्या बनाएं, जो सभी को पसंद आएं। ऐसे में आज हम आपको सेवइयां चीला के बारे में बताने जा रहे हैं।

Vermicelli Dosa: सुबह के नाश्ते को लेकर अक्सर घर की महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं, क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आता क्या बनाया जाए। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत आ रही हैं, तो फटाफट बनाएं सेवइयां चीला। यह खाने के साथ-साथ हेल्थ का भी ध्यान रखता है। ये रही रेसिपी…

सेवइयां चीला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

भुनी हुई सेवई - 1/2 कप

सूजी - 1/2 कप

गर्म पानी - 1/2 कप

दही - 1/2 कप

नमक - 1/2 छोटा चम्मच

अदरक - 1 छोटा चम्मच, कद्दूकस किया हुआ

हरी मिर्च - 2, बारीक कटी हुई

करी पत्ता - 10-12

हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच, कटा हुआ

ईनो फ्रूट साल्ट - 1/2 छोटा चम्मच

सेवइयां चीला बनाने की रेसिपी

इसे बनाने के लिए सबसे पहले भुनी हुई सेवइयां लेकर उन्हें गर्म पानी में भिगोकर 10 मिनट के लिए रख दें।

अब एक बाउल में सूजी लें और इसमें दही, कसा हुआ अदरक, हरी मिर्च, नमक, करी पत्ते और कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।

इसके बाद सूजी के मिश्रण में पानी डालकर 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।

जब सूजी अच्छी तरह फूल जाए और सेवइयां नरम हो जाएं, फिर सूजी के मिश्रण में सेवइयां (पानी निकाल दें) डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अगर आपको बैटर गाढ़ा लग रहा है, तो इसमें ऊपर से पानी मिलाकर फेंटे। बैटर में ईनो (बेकिंग पाउडर) फ्रूट सॉल्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

अब एक नॉन-स्टिक पैन लेकर उसे लो फ्लेम पर गर्म कर तेल लगाएं। इसके बाद पैन में बैटर डालकर पूरे में फैलाएं। चीले के किनारे पर तेल की कुछ बूंदें डालकर पैन को ढक दें और चीले को कुछ मिनट पकने दें।

बेस ब्राउन होने पर चीले को पलटकर दोबारा से ढक दें और दूसरी तरफ भी ब्राउन होने तक पकाएं।

2 मिनट बाद ढक्कन हटा कर चीला चेक करें। जब चीला दूसरी तरफ से भी ब्राउन हो जाए तब इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें।

इसे आप सब्जी, चाय और टोमैटो कैचप के साथ खा सकते हैं।

Also Read: Diwali Special: घर पर बनाएं गुजरात की फेमस मोहन थाल, लगाएं त्योहारों पर चार-चांद

Tags

Next Story