Winter Health: पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को लगती है अधिक ठंड, जानें इसके पीछे का साइंटिफिक कारण

Winter Health: पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को लगती है अधिक ठंड, जानें इसके पीछे का साइंटिफिक कारण
X
Winter Health: आपने कभी न कभी तो नोटिस किया होगा की सर्दियों के मौसम में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा ठंड लगती है। क्या है इसके पीछे के वैज्ञानिक कारण, आइये जानते हैं विस्तार से...

Winter Health: सर्दियों में या ठंडे माहौल में सर्दी महसूस होना आम बात है, लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि जब सर्दियां होती हैं या ठंडा माहौल होता है, तो पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा ठंड लगती है। आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों हो होता है? वैज्ञानिक तौर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को सर्दी ज्यादा ही लगती है। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण...

महिलाओं को क्यों लगती है ज्यादा ठंड

महिलाओं को ज्यादा ठंड लगने का वैज्ञानिक कारण यह है कि पुरुषों के मुकाबले उनका मेटाबॉलिक रेट कम होता है। एक बॉडी का मेटाबॉलिज्म एनर्जी का उत्पादन करता है और इसमें गर्माहट भी शामिल होती है। डॉक्टर्स का यही कहना है कि हर बॉडी का टेम्प्रेचर 98.6 डिग्री होता है, लेकिन पुरुषों में मसल मास अधिक होते हैं। इस वजह से गर्मी का उत्पादन भी अधिक होता है। इसलिए पुरुषों को कम और महिलाओं को ज्यादा ठंड लगती है।

क्या है सही टेम्प्रेचर

रिसर्च के अनुसार, महिलाओं को कमरे का टेम्प्रेचर 25 डिग्री सही लगता है और पुरुषों को 22 डिग्री पसंद आता है। WHO के मुताबिक, यदि घर में सब स्वस्थ हैं, तो घर में टेम्प्रेचर 18 डिग्री तक भी कर सकते हैं।

हार्मोन की सकती है वजह

महिलाओं में पाए जाने वाले हार्मोन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन की वजह से बॉडी में अंदर के अंगों को गर्म रखने के लिए कुछ जगह कम रक्त प्रवाहित होता है। इस कारण महिलाओं को ज्यादा ठंड महसूस होती है। पीरियड्स साइकिल की वजह से हार्मोन का संतुलन पूरे महीने बदलता रहता है। जिससे महिलाओं के हाथ, पैर व कान पुरुषों के मुताबिक लगभग तीन डिग्री ज्यादा ठंडे रहते हैं।

Also Read: सर्दियों में सभी को भाते हैं रजाई-कंबल, जानें इनके इस्तेमाल से पहले किन बातों का रखें ख्याल

Tags

Next Story