वर्क फ्रॉम होम : काम के साथ रखें अपनी सेहत का ख्याल, अपनाएं ये सिंपल टिप्स

कोविड की वजह से लोगों की दिनचर्या (Lifestyle) बिल्कुल बदल गई है। दिनचर्या बदलने का सीधा-सीधा असर हमारे स्वास्थ्य (Health) पर पड़ता है। वर्क फ्रॉम होम में हम कई-कई घंटों तक काम करते हैं और काम करने के चक्कर में खुद का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं। ज्यादा से ज्यादा जंक फूड (Junk Food) का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन ये आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। ऐसे में आपको अपने खान-पान को लेकर थोड़ा संभलने की जरुरत है। खान-पान ठीक रहेगा, तो आप स्वस्थ रहेंगे। स्वस्थ रहने से ही आप अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर पाएंगे। आज कल काम करने का कल्चर बिल्कुल बदल गया है। कंपनियां घर से ही ज्यादा से ज्यादा काम करा रही है इसलिए कर्मचारियों पर वर्क लोड काफी बढ़ गया है। नाइट शिफ्ट और डे शिफ्ट में काम करने वालों के लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप फॉलो कर खुद की सेहत (Health ) का ध्यान रख सकते हैं।
1- जब भी टाइम मिले एक्सरसाइज जरूर करें
अगर आप डे या नाइट किसी भी शिफ्ट में काम कर रहे हैं तो एक चीज का हमेशा ध्यान रखें कि रोजाना आधा घंटे एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर सकते तो बीच-बीच में थोड़ा वॉक कर सकते हैं। इससे आपको फिट रहने में काफी मदद मिलेगी। क्योंकि स्वस्थ रहने के लिए फिजिक्ल एक्टिविटी का होना बेहद जरुरी है।
2- जंक फूड से बचे
अक्सर यह देखा गया है कि काम के चक्कर में हम यह ध्यान नहीं देते कि हम क्या खा रहे हैं। समय बचाने के लिए बाहर से जंक फूड ऑर्डर कर लेते हैं जो खाने में तो अच्छा लगता है मगर धीरे-धीरे हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता रहता है। शुरू में तो आपको इससे जुड़ी परेशानियों का पता नहीं चलता लेकिन बाद में जाकर कई बिमारियां हो जाती है।
3- चाय या कॉफी का सेवन जितना हो सके कम करें
काम करते समय आप चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करते हैं तो आपको भूख नहीं लगती है। इसकी वजह से आप खाना नहीं खा पाते हैं, चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करने से बचना जरूरी है।
4- जितना हो सके नींद पूरी करें
काम करने के साथ आप ये भी ध्यान रखें कि आपको कितने घंटे सोना है। अगर आप यह डिसाइड नहीं कर पाएंगे तो खुद को थका-थका महसूस करेंगे और काम करने में भी आपका मन नहीं लगेगा। इस तरह की समस्याओं से बचना है तो आपको कम से कम 7 से आठ घंटे सोना होगा। नींद पूरी होनी बहुत जरूरी है। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा।
5- ज्यादा से ज्यादा पानी पिए
काम करते वक्त आप पानी की बोतल अपने पास रखे और इसे अपनी आदत बना लें। बीच-बीच में पानी पीते रहें। इससे बॉडी में एनर्जी बनी रहेगी। पानी के अलावा आप सीजनल फ्रूट्स भी खा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS