World Arthritis Day 2023: इन कारणों से बुजुर्गों को होता है गठिया रोग, आप अभी से ही दें ध्यान, वरना...

World Arthritis Day 2023: हर साल दुनियाभर में 12 अक्टूबर को विश्व गठिया दिवस 2023 (World Arthritis Day 2023) मनाया जाता है। दुनियाभर में लाखों लोग गठिया के रोग से परेशान हो गए है। इस दर्द में व्यक्ति के घुटनों में अकड़न पैदा होती है। दरअसल, आज के समय में बदलती जीवनशैली की वजह से बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं में भी ये रोग देखा जा रहा है। लेकिन, यह रोग मुख्यतौर पर बुजुर्गों में पाया जाता है। आइए जानते हैं कि बुजुर्गों यह रोग किन कारणों से होता है।
मोटापा
बुजुर्गों में गठिया रोग बढ़ने की मुख्य वजह मोटापा है। व्यक्ति का वजन जब ज्यादा बढ़ने लगता है, तब खासकर जोड़ों में कूल्हो, घुटनों और रीढ़ की हड्डियों पर इसका असर दिखने लगता है। मुख्यतौर पर ऑस्टियो आर्थराइटिस का कारण होता है। साथ ही, अगर किसी को पहले से जोड़ों की समस्या हो, तो इससे उसका स्वास्थ्य भी खराब रहता है।
पुरानी चोट
अगर किसी व्यक्ति को कभी चोट लगी हो तो इसके कारण उम्र बढ़ने के साथ-साथ गठिया रोग होने का खतरा भी बढ़ जाता है। उस समय भले ही ये चोटें दर्द या थेरेपी लेने से सही हो जाए। मगर इसका प्रभाव लंबे समय तक देखा जा सकता है।
पहले की कोई बीमारी
व्यक्ति की उम्र बढ़ने के साथ-साथ शुगर, हार्ट संबंधित डिजीज, ऑटोइम्यून की बीमारी होना आम बात हो गई है। इन बीमारियों का स्वास्थ्य पर अलग तरीके से प्रभाव देखने को मिलता है, जिससे गठिया होने का खतरा बढ़ जाता है। गठिया होने के साथ-साथ अन्य कई तरह की बीमारियों होने का खतरा भी बढ़ जाता है। गठिया से बचाव के लिए दवाओं, थेरेपी और व्यायाम के मदद से इसे सही किया जा सकता है। एंटी-इंम्फलामेरी की दवाओं को खाने से भी फायदा होता है।
खराब लाइफस्टाइल
उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर के कार्य करने की क्षमता भी कम हो जाती है। इसके कारण कई तरह के गठिया रोग हो सकते हैं। साथ ही, व्यायाम करने से भी मांसपेशियां कमजोर हो जाती है और जोड़ों में लचीलापन आ जाता है। इसकी वजह से गठिया होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल खराब होता जा रहा है, जिसके कारण मोटापा भी बढ़ जाता है। इससे गठिया के रोग को बढ़ने में मदद मिलती है। इसलिए व्यक्ति को अपनी डाइट में हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए।
गठिया रोग को ठीक करने के लिए करें ये काम
- गठिया के रोग में धीरे-धीरे रनिंग करना शुरु करें।
- रनिंग के दौरान सही फुटवियर पहनें।
- रनिंग या दौड़ते समय दर्द हो, तो न दौड़े वरना समस्या और बढ़ जाएगी।
- रनिंग के बाद शरीर को आराम की आवश्यकता होती है। इसलिए आराम को नजरअंदाज न करें।
- गठिया के रोगी दर्द, सूजन और घुटनों की अकड़न को नजरअंदाज न करें।
ये भी पढ़ें:- Genetic Testing: ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए नई टेस्टिंग की खोज
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS