World Diabetes Day 2021: जानें डायबिटीज के बारे में हर वो बात जो आपको पता होनी चाहिए

World Diabetes Day 2021: डायबिटीज (Diabetes) प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मनाया जाता है। दरअसल, डायबिटीज एक मेटाबॉलिक बीमारी है। जिसमें शरीर के ब्लड शुगर (Blood Sugar) को मेंटेन करने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसा इन्सूलिन की वजह से होता है। इन्सूलिन ही हमारे शरीर में ब्लड शुगर (Blood Sugar Level) के लेवल को निर्धारित करती हैं। जब शरीर में इन्सूलिन (Insulin) कम हो जाता है तो शुगर लेवल बढ़ने लगता है। जो आपके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। यहां आपको डायबिटीज से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में बताया जा रहा है।
टाइप 1 डायबिटीज
इसे पहले जुवेनाइल डायबिटीज कहा जाता था। ये आमतौर पर छोटे बच्चे शरीर में पाया जाता है। इसमें बच्चों को शुरुआत में ही इन्सुलीन खत्म हो जाती है।
टाइप 2 डायबिटीज
टाइप 2 कॉमन डायबिटीज होती है। यह लाइफ स्टाइल की वजह से हो सकती है। अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, हेल्दी लाइफ स्टाइल फॉलो नहीं करते हैं तो आपको टाइप 2 डायबिटीज हो सकती है।
टाइप 3 डायबिटीज
टाइप 3 डायबिटीज को जेस्टेशनल डायबिटीज भी कहा जाता है। यह प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में हो जाती है। इसमें इन्सूलिन तो ठीक होती है। मगर शरीर में कई परिवर्तनों की वजह से शुगर की वैल्यू बढ़ जाती है। जिसका शिशु पर असर पड़ सकता है। इसलिए महिलाओं की प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी एक्स्ट्रा केयर करनी चाहिए।
टाइप 4 डायबिटीज
टाइप 4 डायबिटीज शरीर में कई कारणों से हो सकती है।
डायबिटीज खतरनाक
डॉयबिटीज शरीर के लगभग सभी अंगों के लिए खतरनाक हो सकती है क्योंकि आपके खून में शुगर मिल जाता है। ऐसे में यह आपके लिए हार्ट, कीड़नी, लीवर, आई साइड को प्रभावित कर सकती हैं। कई बार डॉयबिटीज पेशेंट्स की थोड़ी सी लापरवाही उनके लिए जान का खतरा बन सकती हैं।
कैसे करें कंट्रोल
-हेल्दी डाइट आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने मे मदद करेगी।
-प्रोस्स्ड फूड्स, फैटी फूड्स और फ्राइड फूड्स को खाने से बचना चाहिए
-हेल्दी फूड्स को ही अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
- हर दिन 45-60 मिनट एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।
- दवाएं समय पर लेनी चाहिए।
-डॉक्टर की सलाह से ही दवाओं को छोड़ना चाहिए।
इन फ्रूट्स का करें सेवन
-पपीता
-एप्पल
-ऑरेंज
-अमरूद
-अनानास
-आडू
-कीवी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS