World Environment Day 2021: इस साल घर पर रहकर ऐसे सेलिब्रेट करें विश्व पर्यावरण दिवस, जानें क्या है इस बार की थीम

World Environment Day 2021: दुनिया भर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 47वां विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने के लिए कई कारण होते है। जिसमें एक खास कारण इंसानों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। यह बात तो सभी जानते हैं कि इंसान और पर्यावरण का बहुत ही गहरा नाता है। इस साल इस खास दिन की थीम है जैव विविधता। जिससे लोगों तो पर्यावरण की कदर, इंसानों और पर्यावरण के बीच के गहरे रिश्ते को समझाते हुए नेचर के संरक्षण के लिए प्रेरियत किए जा सके।
वहीं लॉकडाउन के कारण इस साल यह खास दिन घर पर रह कर ही मनाया जाएगा। इसे आप घर पर रहकर भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। इसके साथ ही पर्यावरण की रक्षा भी कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर रहकर इस दिन को कैसे मना सकते हैं। तो आइए जानते हैं।
ऐसे करें सेलिब्रेट
– घर में पौधे या आसपास फिर पेड़ लगाएं।
- इधर- उधर थूकने की आदत को सुधारें।
– घर के सामान को रीसाइकल करें। इसके लिए आप घरवालों की भी मदद ले सकते हैं।
– पॉलीथीन का यूज करने से बचें।
– बच्चों तो प्रकृति, पर्यावरण, पानी और पेड़-पौधों का महत्व के बारे में बताएं।
– पंखे और लाइट का उपयोग न होने पर बटन बंद कर दें.
-गर्म पानी से नहाने की आदत को बदलें।
- पुरानी चीज को फेंकने के बजाय उसका दूसरा इस्तेमाल करने के बारे में सोचें।
-फ्रिज के पानी के बजाय मटके का पानी पीने की आदत डालें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS