World Spine Day 2023: रीढ़ की हड्डी में दिक्कत होने पर करें ये योगासन, हेल्थ में होगा फायदा

World Spine Day 2023: रीढ़ की हड्डी में दिक्कत होने पर करें ये योगासन, हेल्थ में होगा फायदा
X
World Spine Day 2023: हर साल दुनियाभर में 16 अक्टूबर को वर्ल्ड स्पाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। इसको मनाने का मुख्य मकसद लोगों को रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने के लिए जागरूक करना है।

World Spine Day 2023: अगर आप भी अपने ऑफिस में ज्यादा समय तक बैठे रहने का काम करते हैं, तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। हम काम करते समय बार-बार अपनी पोजिशन चेंज कर लेते हैं, जो रीढ़ की हड्डियों को काफी नुकसान पहुंचाता है। रीढ़ की हड्डी के साथ-साथ इसका असर हिप्स पर भी पड़ता है। इससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। अगर समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आपको ये समस्या लंबे समय तक झेलनी पड़ सकती है। दुनियाभर के लोगों को स्पाइल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड स्पाइन डे मनाया जाता है। यदि आप भी पीठ दर्द की समस्या से परेशान हो चुके हैं, तो आप रोजाना सिर्फ 15 मिनट का समय निकालकर इन योगासनों को कर सकते हैं। इन योगासनों को 1 से 2 दिन तक करने में ही आराम मिलने लगेगा।

बालासन

चाइल्ड पोज के कारण शरीर के ऊपरी हिस्से में खिंचाव होता है। इससे कमर दर्द में भी काफी आराम मिलता है। ये एक तरीके का रिलैक्सिंग पोज है, जिससे शरीर को काफी फायदा होता है। तनाव को दूर करने के लिए इस योगासन का सहारा लिया जाता है।

उत्तानासन

इस योगासन को करने से पिंडली, हैमस्ट्रिंग और कूल्हों में स्ट्रेचिंग होती है। इससे कमर के दर्द में काफी आराम मिलता है। उत्तानासन योग करने से जांघ और घुटनों को मजबूती मिलती है। साथ ही, ये थकान और तनाव को कम करने में कारगर है।

मार्जरासन

पीठ के निचले हिस्से को दूर करने के लिए मार्जरासन योग करने से दर्द को खत्म करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है। इस योगासन को कुर्सी पर बैठकर भी किया जा सकता है। गर्दन से लेकर कंधे की अनेक समस्याओं को दूर करने में कारगर है।

सेतुबंध

सेतुबंध आसन को करने से कमर दर्द की समस्या दूर हो जाएगी। इसे रोजाना करीब 10 से 15 मिनट के लिए जरूर करें। थोड़े दिनों तक इस आसन को करने से दर्द में राहत मिलेगी। सुबह उठने के बाद इस योगासन को करना चाहिए, जिससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होगी और दर्द में आराम मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- Sangesar Lake: माधुरी दीक्षित के नाम से फेमस है ये झील

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story