World Stuttering Awareness Day 2023: विश्व हकलाहट जागरूकता दिवस क्यों मनाया जाता है, यहां जानिए महत्व और थीम

World Stuttering Awareness Day 2023: विश्व हकलाहट जागरूकता दिवस क्यों मनाया जाता है, यहां जानिए महत्व और थीम
X
World Stuttering Awareness Day 2023: अंतरराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस (International Stuttering Awareness Day) 22 अक्टूबर मनाया जाएगा। इस दिन हकलाहट के प्रति लोगों को जागरूक और शिक्षित करना मुख्य उद्देश्य होता है। हकलाहट बोलने से संबंधित एक बीमारी है। चलिए जानते हैं कि इस साल की थीम क्या है?

World Stuttering Awareness Day 2023: हर साल 22 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय हकलाना जागरूकता दिवस (International Stuttering Awareness Day) मनाया जाता है। यह दिन भाषण के बारे में जागरूकता फैलाना है, जिसे हकलाना कहा जाता है। हकलाना बोलते समय को कहते हैं। इसमें न चाहते हुए भी शब्द बार-बार रिपीट होते हैं। इस तरह के लोगों को सामाजिक बहिष्कार का भी सामना करना पड़ता है। वैसे आज सभी बीमारियों का इलाज संभव हो पाया है और अब हकलाहट का इलाज संभव है।

विश्वभर में लगभग 7 करोड़ से अधिक लोग हकलाहट का शिकार हैं। इसके कारण लोगों को कई बार समाज में जाने से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से कई लोग मानसिक बीमारियों का भी शिकार हो जाते हैं। इसी को देखते हुए हर साल 22 अक्टूबर को इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई, ताकि लोगों को हकलाहट के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही, इस समस्या से जूझ रहे लोगों की मदद की जा सकें।

अंतरराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस का इतिहास (International Stuttering Awareness Day History)

अंतरराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस सबसे पहले 1998 में मनाया गया था। अधिकतर लोग हकलाहट वाले लोगों को ज्यादा परेशान कर देते हैं, जो कि काफी चिंताजनक बात है। इस विषय को समाज के लिए चिंता मानते हुए। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने का फैसला किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्टटरिंग एसोसिएशन (International Stuttering Association), यूरोपियन लीग ऑफ स्टटरिंग एसोसिएशन (European League of Stuttering Associations) और इंटरनेशनल फलूएन्सी एसोसिएशन (International Fluency Association) की ओर से यह शुरू किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस की थीम (International Stuttering Awareness Day Theme)

हर साल 22 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार इसकी थीम 'One Size Does Not Fit All' रखी गई है।

अंतरराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस का महत्व (International Stuttering Awareness Day Importance) का महत्व

अंतरराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हकलाहट के प्रति लोगों को जागरूक और शिक्षित करना है। कई लोग बाहर उनका मजाक बनाने लगते हैं। इसका प्रभाव उनके दिमाग पर भी पड़ता है। हकलाहट के कारण लोगों का कॉन्फिडेंस भी गिर जाता है। इसलिए ऐसे लोगों को हकलाहट को दूर करने के बारे में सोचना चाहिए। इन अलग-अलग जगह पर कई आयोजन भी किए जाते हैं। साथ ही, लोगों को कैसे सपोर्ट करें, इसके बारे में भी जागरूक किया जाए।

ये भी पढ़ें:- Red Grapes Health Benefits: लाल अंगूर का रोजाना सेवन करने से दूर रहेंगी ये बीमारियां

Tags

Next Story