World Tourism Day: इस साल ये देश कर रहा पर्यटन दिवस की मेजबानी, यहां जानिए थीम से लेकर इतिहास तक सबकुछ

World Tourism Day: इस साल ये देश कर रहा पर्यटन दिवस की मेजबानी, यहां जानिए थीम से लेकर इतिहास तक सबकुछ
X
इस साल क्या विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) की थीम और जानिए इस दिन का महत्त्व और इतिहास।

World Tourism Day: 27 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व पर्यटन दिवस 2022 मनाया जाता है, यह दिन दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (World Tourism Organization) द्वारा की गई थी। यह पर्यटन को बढ़ावा देने और इसके महत्व को समझने के लिए मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस का उद्देश्य लोगों को दुनिया की खोज के आनंद को समझाना है। इस साल विश्व पर्यटन दिवस की थीम 'पर्यटन पर पुनर्विचार' (Rethinking Tourism) है। सभी देश कोरोना महामारी के बाद पर्यटन क्षेत्र का पुनर्विकास करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, इस लिहाज से यह दिन और भी जरुरी हो जाता है।


World Tourism Day 2022: महत्व (Importance)

विश्व पर्यटन दिवस का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रभावित करने में पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह तो हम सभी जानते हैं कि पर्यटन किसी देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने और उसकी छवि को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्व पर्यटन दिवस महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पर्यटन के लाभों को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस आयोजन का नेतृत्व बाली (Bali) के पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि करेंगे। इस आयोजन में यूएनडब्ल्यूटीओ राज्यों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।


World Tourism Day 2022: इतिहास (History)

विश्व पर्यटन संगठन (World Tourism Organization) ने 1979 में विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत की थी, 1980 इस समारोह की शुरुआत हुई थी। यह हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है क्योंकि यह तारीख यूएनडब्ल्यूटीओ की विधियों को अपनाने की वर्षगांठ का प्रतीक है। 1997 में, यूएनडब्ल्यूटीओ ने फैसला किया कि हर साल विभिन्न मेजबान देशों में यह दिवस मनाया जाएगा।



Tags

Next Story