Worst Foods at Night: रात को गलती से भी न खाएं ये 5 फूड्स, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

Worst Foods at Night: शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। वहीं डॉक्टर भी हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं, जिससे आप स्वस्थ रह सकें। लेकिन यह भी जरूरी नहीं है कि जो चीज़ हम खा रहे हैं, वह सेहत के लिए फायदेमंद हो। मगर कुछ ऐसे फूड्स है, जिनको समयनुसार न खाने से सेहत पर गलत प्रभाव पड़ता है। चलिए इस खबर के जरिए समझने का प्रयास करते हैं कि आखिर वह कौन से फूड आइटम्स हैं, जो दिन के समय ही खाने चाहिए। रात के समय में इन फूड्स को खाने से सेहत को नुकसान होता है।
दही
दही कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। अगर दही को दिन के समय खाया जाए, तो इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन का खास ख्याल रखते हैं। हड्डियों और इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए दही खाना फायदेमंद है। हालांकि, कई गुणों से भरपूर दही रात केे समय में खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से पेट और बलगम की समस्या हो सकती है। इसलिए दही का सेवन हमेशा दिन में ही करना चाहिए।
फल
सेहतमंद रहने के लिए फल खाना फायदेमंद होता है। लेकिन फल दिन के समय खाया जाए, तो ज्यादा फायदा पहुंचाते है। शाम के वक्त फल खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है क्योंकि फल की तासीर ठंडी होने की वजह से कफ की समस्या होती है। इनमें शुगर और कार्ब्स मौजूद होता हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और नींद की समस्या होने लगती है। फलों को रात के समय में खाने से गैस और कब्ज की शिकायत होती है। इसलिए फलों का सेवन हमेशा सुबह के नाश्ते या दोपहर के वक्त करें।
फैटी फूड
रात के समय में फैटी फूड्स का कम से कम सेवन करना चाहिए। इससे पचने में ज्यादा समय लगता है, जिससे पेट संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए कोसिश करें कि रात के समय में फैटी फूड्स का सेवन कम किया जाएं।
चिकन
चिकन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो पचने में ज्यादा समय और अधिक ऊर्जा लगता है। रात के समय में चिकन खाने से पचने में समय ज्यादा लगता है और नींद की समस्या होने लगती है। अगर आप रात में चिकन का सेवन कर रहे हैं, तो एक सीमित दायरे में रहकर करें।
ड्राई फ्रूट
ड्राई फ्रूट में सबसे ज्यादा शुगर, विटामिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिनका सेवन सुबह या दोपहर के समय ही करना चाहिए। लेकिन रात के समय में इन्हें खाने से पेट के एंजाइम्स तोड़ने में सक्षम नहीं होते हैं।
ये भी पढें:-Vitamin A Food: सर्दियों में न हो शरीर में विटामिन-ए की कमी
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS