Crystal Glass Cleaning: कांच के बर्तनों को ऐसे करें साफ, फिर से चमक जाएंगे बर्तन

Crystal Glass Cleaning: कांच के बर्तनों को ऐसे करें साफ, फिर से चमक जाएंगे बर्तन
X
Crystal Dishes: हम सभी के घरों में कांच के बर्तन होते हैं और इन पर दाग भी लग जाते हैं। आज हम आपको कांच के बर्तन को साफ करने के बारे में बताएंगे।

How To Clean Crystal Utensils: हम सभी के घरों में कांच के बर्तन तो होते ही हैं, इनका प्रयोग हम बड़े चाव से करते हैं, क्योंकि ये देखने में काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद इन बर्तनों में दाग और गंदगी जम जाती है, जो बर्तनों की चमक को खराब कर देती है। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनकी मदद से आप कांच के बर्तनों को पहले की तरह चमकदार और नया बना सकते हैं।

Also Read: fungal infection: मानसून में बढ़ सकता है फंगल इन्फेक्शन का खतरा, इन उपायों से करें बचाव

ऐसे करें अपने कांच के बर्तन को साफ

1-कांच को साफ करने के लिए आप ठंडे या गर्म पानी (cold or hot water) का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे आपके कांच के बर्तनों में धुंधलापन (tarnishing) आने लगता है। इन्हें साफ करने के लिए आप सिरके (vinegar) का प्रयोग कर सकते हैं।

2-आप शीशे के बर्तनों को व्हाइट विनेगर (white vinegar) के सॉल्यूशन में डुबाकर रख दें और फिर कुछ समय बाद साफ कपड़े से इसे पोछ दें।

3-अगर आप कांच के ग्लास, प्लेट और कटोरी को साफ करने के लिए सादे पानी और डिशवॉश लिक्विड का प्रयोग करते हैं, तो साफ करने के बाद उस पर पानी को जमने न दें। इससे दाग जमे रह जाते हैंं, इसके लिए आप इन्हें साफ करने के लिए एक सूती के कपड़े (cotton cloth) का इस्तेमाल कर सकते है।

Also Read: Leftover Rice Idli: बचे हुए चावलों से मिनटों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी इडली, देखें आसान रेसिपी

4-आप कांच के बर्तनों पर लगे दाग और धब्बों को साफ करने के लिए बेकिंग पाउडर (baking powder) का प्रयोग कर सकते हैं।

5-कांच के बर्तनों को पहले के जैसे चमकाने के लिए आप टूथब्रश (toothbrush) का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एक ब्रश पर टूथपेस्ट (toothpaste) लगाएं। कांच के अंदर और बाहर के हिस्सों पर हल्के हाथों से रगड़े, इसके बाद आप इसे साफ पानी से धोकर एक सूती कपड़े से पोंछ कर रख दें।

Tags

Next Story